90 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

केवटी : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसा विशनपुर गांव में शनिवार को महेंद्र महतो के घर छापेमारी कर 15 लीटर के एक डिब्बा से साढ़े तीन लीटर निर्मित तथा छह डिब्बा में भरा हुआ अर्ध निर्मित कच्चे महुए का शराब जब्त की है. कारोबारी वीणा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. […]

केवटी : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसा विशनपुर गांव में शनिवार को महेंद्र महतो के घर छापेमारी कर 15 लीटर के एक डिब्बा से साढ़े तीन लीटर निर्मित तथा छह डिब्बा में भरा हुआ अर्ध निर्मित कच्चे महुए का शराब जब्त की है. कारोबारी वीणा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसका पति महेंद्र कुमार पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहा.

छापेमारी थानाध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में की गयी. थानाध्यक्ष के बयान पर वीणा देवी तथा उसके पति महेंद्र कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
सात लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार: दरभंगा . आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरपुर प्रखंड के बाजितपुर महदौली में छापा मार कर बैजू महतो की पत्नी माला देवी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्रभारी उत्पाद अधीक्षक चौधरी सूरज भूषण ने बताया कि गिरफ्तार महिला के घर से कुल सात लीटर 770 मिलीलीटर शराब बरामद किया गया है. इसमें 180 एमएल के 40 फ्रूटी पैक में देशी शराब एवं 750 एमएल का रॉयल स्टैग शराब बरामद हुआ है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >