घाटों के पहुंच पथ होंगे दुरुस्त, खतरनाक घाट होंगे चिह्नित

90 तालाबों की सफाई को नगर आयुक्त ने जारी किया निर्देश दरभंगा : लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिये निगम प्रशासन की कवायद तेज हो गयी है. नगर निगम क्षेत्र […]

90 तालाबों की सफाई को नगर आयुक्त ने जारी
किया निर्देश
दरभंगा : लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिये निगम प्रशासन की कवायद तेज हो गयी है. नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले 90 तालाबों एवं बागमती नदी घाटों की विशेष साफ-सफाई को लेकर पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.
घाटों की सफाई को लेकर नगर निगम के स्थायी व संविदा पर बहाल सफाई कर्मियों के अलावा दैनिक मजदूरों को इसमें लगाया जायेगा. इसे लेकर नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है. अगामी तीन से चार दिनों के अंदर सफाई कार्य शुरू प्रारंभ हो जाने के आसार हैं. जारी पत्र में कहा गया है कि छठ व्रतियों व आमजन की कठिनाई व सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाटों के पहुंच पथ के गड्ढे को भर समतल करना है. वहीं खतरनाक घाटों को चिह्नित कर बांस-बल्ले, रस्सी आदि से घेर साईन बोर्ड लगाने को कहा गया है. किये गये कार्य का प्रतिवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश नगर आयुक्त ने दिया है.
पांच बड़े तालाबों के लिए अलग से पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त : मिर्जा खां पोखर के लिये अभिकर्ता के रूप में जोन तीन के प्रभारी रामबाबू राय व पर्यवेक्षक में सहायक शाहबुद्दीन, कमीशन एजेंट अनिल कुमार पासवान, दिग्घी के लिये जोन दो के प्रभारी गौतक कुमार राम, कमीशन एजेंट चंद्रदेव झा रमण, प्रकाश कुमार पासवान, हराही पोखर के लिये जोन एक के प्रभारी विनोद यादव, अमीन नंदन मिश्र, सहायक विश्वास कुमार, कमीशन एजेंट मो. इम्तियाज, गंगासागर पोखर के लिये जोन दो के श्री राम, संग्रहकर्ता सुरेश राम, कमीशन एजेंट राकेश कुमार, संग्रहकर्ता कैलाश कुमार, लक्ष्मीसागर पोखर के लिये जोन एक के श्री यादव, कमीशन एजेंट कैलाश कुमार मंडल को भार दिया गया है.
ये रहेंगे वरीय पर्यवेक्षक के प्रभार में : तालाबों व बागमती नदी के घाटों के सफाई व पहुंच पथ आदि को ले किये जा रहे कार्यों की सतत निगरानी के लिये नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, सहायक अभियंता सउद आलम को वरीय पर्यवेक्षक का प्रभार दिया गया है.
पर्यवेक्षक के रूप में इनकी हुई प्रतिनियुक्ति
वार्ड वार तालाबों व बागमती नदी घाटों की मजदूरों के द्वारा की जानेवाली सफाई पर्यवेक्षकों की निगरानी में होना है. इसमें वार्ड एक में मौलागंज घाट, अलीनगर गोपाल साह पोखर के लिये चापाकल मिस्त्री मो. तैयब, वार्ड दो में मंठ, छठी, गेना, नयकी, गणेश मंदिर, नवटोलिया, नाई पोखर, नेपाली कैंप, पासवान टोला, दुर्गा मंदिर गुमटी पार के लिये बाजार प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव, वार्ड चार में नीम पोखर, चित्रगुप्त, खर्गा, पटवा पोखर के लिये कमीशन एजेंट चंद्रदेव पासवान, वार्ड पांच में बागमती किनारे भवता घाट, कटहल बनी पोखर सहायक सूरज कुमार, वार्ड छह में बागमती नदी, बालूघाट स्थित नारद घाट के लिये चन्द्रदेव झा रमण, वार्ड सात में कबड़ाघाट, पंचानाथ, फतेश्वर नाथ घाट के लिये कमीशन एजेंट शत्रुघ्न सहनी, वार्ड आठ में सतीस्थान, बद्रीनारायण,
राधाकृष्ण घाट, साहु पोखर के लिये अभिलेखापाल पुरूषोतम दास, वार्ड नौ में मुरली मनोहर, ईमली घाट, राजाराम मंदिर के लिये राजा मल्लिक, वार्ड 10 में चण्डेल, प्रधान, हजारीनाथ मंदिर, रानी सती घाट के लिये फोटो स्टेट आॅपरेटर रवि कुमार, वार्ड 11 में कंकाली मंदिर, दुर्गा मंदिर के लिये लेखा सहायक अनिल कुमार, वार्ड 12 में मोती महल, श्यामा मंदिर, नरगौना पोखर, राजकुमारगंज स्थित शिव मंदिर के लिये कमीशन एजेंट इम्तियाज अहमद, वार्ड 14 में मिठ्ठू मिस्त्री, विलट महथा, बंगाली, गंगवारा पोखर, चुनाभट्टी दुर्गा मंदिर के लिये सहायक अरूण कुमार दास, वार्ड 16 में धर्मपुर श्मशान घाट पोखर के लिये कमीशन एजेंट संजय कुमार चौधरी, वार्ड 17 में कटरहिया पोखर के लिये कमीशन एजेंट संतोष कुमार, वार्ड 18 में नवरत्न, विघाबाबू, पटवा, बल्लो पोखर के लिये पेंशन प्रभारी संजय कुमार, वार्ड 20 में तमौली घाट, लाल, हरिबोल पोखर के लिये कमीशन एजेंट दिलीप कुमार मंडल, वार्ड 22 में इमली, नूनू सहनी, काली स्थान, जितू गाछी, फूलबाड़ी, वृंदावन घाट, नयका पूल के लिये कमीशन एजेंट तारिक अंजूम, वार्ड 23 में ब्रहमस्थान, बाजितपुर, किलाघाट महदौली, रामबाग, रामजानकी मंदिर, बढ़ई टोला के लिये सहायक अजित कुमार राम, वार्ड 24 में पूरब भिण्डा के लिये कमीशन एजेंट मो. तनवीर, वार्ड 30 में सकवा, खरकट्टा, मठ टोला, सीएम आर्ट कॉलेज घाट के लिये कमीशन एजेंट सुरेश महतो, वार्ड 31 में अमीन मो. आबिद खान, वार्ड 33 में भोला साह पोखर के लिये अनुसेवक मुकुल कुमार राय, वार्ड 34 में मतरंजन पोखर, नर्स क्वाटर घाट के लिये बाजार प्रभारी सुनील राम, वार्ड 35 में मदमदिया पोखर के लिये कमीशन एजेंट राजीव कुमार रंजन, वार्ड 36 में गामी पोखर के लिये बाजार संग्रहकर्ता , वार्ड 37 में जिला स्कूल पोखर संविदा सहायक चंदन कुमार, वार्ड 40 में सैदनगर काली स्थान, अभण्डा पोखर के लिये सहायक विकास कुमार, वार्ड 41 में दारूभट्टी कचहरी पोखर के लिये संग्रहकर्ता रामबालक पासवान, वार्ड 42 में बिजली बोर्ड कार्यालय, महंथ पोखर के लिये सहायक दानिश खान,
वार्ड 43 में गामी पोखर, शाहगंज के लिये काउंटर कर्मी दिलीप कुमार बाड़ी, वार्ड 44 में पोखरिया, लक्ष्मीपुर, मिनर्वा पोखर के लिये कमीशन एजेंट गोविन्द कुमार झा, वार्ड 45 में राय साहब, रामटोली, नवटोलिया पोखर के लिये अमीन राजकमल झा, वार्ड 46 में रामजानकी, महादेव मंदिर, कबिलपुर पोखर के लिये सहायक अभिषेक कुमार, वार्ड 47 में केएम टैंक, जेल परिसर, नाका सात, बलभद्रपुर बाबू साहब पोखर के लिये कमीशन एजेंट पप्पू कुमार महतो, वार्ड 48 में भूतनाथ मंदिर, सुराही, बलूआही, भईया पोखर के लिये कमीशन एजेंट संतोष कुमार झा की देखरेख में साफ-सफाई की जायेगी.
तीन से चार दिनों में शुरू कर दिया जायेगा कार्य
छठ व्रतियों व आमजन को घाटों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो इसके लिये घाटों की साफ-सफाई करने, पहुंच पथ को दुरूस्त करने एवं टूटे कर्ल्वट आदि के निकले छड़ों को हटाने सहित खतरनाक घाटों कोचिह्नित कर आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया गया है. कचड़ा उठाव का भी विशेष निर्देश दिया गया है. तीन से चार दिनों में कार्य शुरू कर दिया जायेगा.
नागेंद्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >