18 साल से कम की लड़की का नहीं करूंगा विवाह

गांधी जयंती. डीएम, एसएसपी व अधिकारियों ने ली शपथ कहा, ऐसे आयोजन में भाग नहीं लूंगा, जहां बाल विवाह या दहेज का होगा लेन-देन दरभंगा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाहरणालय गांधी एवं शास्त्री के तैल चित्र पर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह […]

गांधी जयंती. डीएम, एसएसपी व अधिकारियों ने ली शपथ

कहा, ऐसे आयोजन में भाग नहीं लूंगा, जहां बाल विवाह या दहेज का होगा लेन-देन
दरभंगा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाहरणालय गांधी एवं शास्त्री के तैल चित्र पर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पुष्प अर्पित किया. साथ ही बाल विवाह मुक्त एवं दहेज मुक्त राज्य बनाने की शपथ ली गयी. इस दौरान वेबकास्टिंग के माध्यम से बाल विवाह एवं दहेज मुक्त राज्य बनाने के लिए कई कार्यक्रम का पटना से लाइव प्रसारण दिखाया गया.
अंबेडकर सभागार में बाल विवाह एवं दहेज मुक्त राज्य बनाने के लिए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ ली. अधिकारियों ने कहा – ”मैं सत्य निष्ठापूर्वक संकल्प लेता हूं कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की एवं 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह नहीं करूंगा. मैं ऐसे किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होऊंगा, जहां बाल विवाह किया जा रहा हो या दहेज का लेन-देन हुआ हो. कम उम्र की शादी और दहेज का लेन-देन एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है. इनकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करूंगा. अपने राज्य को बाल विवाह और दहेज मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा करता हूं.”
कार्यक्रम में ओएसडी रविंद्र कुमार दिवाकर, पीजीआरओ नेसार अहमद, जीपीआरओ शत्रुघ्न कामति, डीएसओ कुमार राम बाबू, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, वरीय उपसमाहर्ता सुमन कुमार, अनिल कुमार, डीइओ डॉ सुधीर कुमार झा, एमडीडब्लूओ वसीम अहमद, डीडब्ल्यूओ सत्येंद्र चौधरी, जिला कोषागार पदाधिकारी नीलकमल, डीआईओ अहमद हुसैन अंसारी, उप डीआईओ राजीव कुमार झा, एडीएसएस रविंद्र कुमार तिवारी, उप समाहर्ता शंकर शरण ओमी सहित कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत लहेरियासराय टावर स्थित गांधी की मूर्ति पर डीएम तथा एसएसपी ने पुष्पांजलि अर्पित की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >