नगर भवन की हुई सफाई व गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
दरभंगा : गांधी जयंती के मौके पर नगर निगम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. साथ ही बाल विवाह एवं दहेजमुक्त राज्य बनाने के लिये शपथ ली गयी. मेयर बैजयंती देवी खेड़िया व नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मियों को संयुत्त रूप से शपथ दिलायी.
स्वच्छता ही सेवा व बाल विवाह एवं दहेजमुक्त राज्य के लिये शपथ पत्र पर कर्मियों ने हस्ताक्षर कर नगर आयुक्त श्री सिंह को सौंपा. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नगर आयुक्त श्री सिंह ने नगर भवन में कर्मियों के साथ झाड़ू लगायी. परिसर में चूना, ब्लीचिंग का छिड़काव किया. इससे पूर्व नगर आयुक्त श्री सिंह ने नगर भवन परिसर स्थित राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया.
नगर भवन की साफ-सफाई के बाद मेयर श्रीमती खेड़िया, नगर आयुक्त श्री सिंह निगम कर्मियों के साथ दरभंगा टावर चौक व रामचौक स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया. इस दौरान पार्षद पूजा मंडल, निशा कुमारी, नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्र, सहायक अभियंता सउद आलम, लेखाधिकारी सुमन सहाय, जेई उदयनाथ झा, जितेन्द्र कुमार, यांत्रिक अभियंता प्रभात कुमार, लेखा सहायक जर्नादन, स्वास्थ्य सहायक रवि रंजन यादव, सिटी मिशन मैनेजर सुभाष सिंह, सहायक जितेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र यादव, जोन एक के प्रभारी विनोद यादव, दो के गौतम कुमार, तीन के राम बावू राय, रवि कुमार आदि मौजूद थे.
