दरभंगा : जीएन रोड स्थित एसबीआइ के एटीएम से एक ग्राहक का एटीएम छीनकर भाग रहे मुजफ्फरपुर के एक युवक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर दारूभठ्ठी चौक के समीप दबोच लिया. लोगों ने बिजली के पोल से बांध कर उसकी जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में लहेरियासराय थाना पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि एक व्यक्ति जीएन गंज स्थित एसबीआइ के एटीएम से पैसे निकालने गये. इसी बीच एटीएम में पीछे से एक उचक्के अंदर घुसा.
एटीएम कार्ड छीन कर भाग रहा बदमाश पकड़ाया
दरभंगा : जीएन रोड स्थित एसबीआइ के एटीएम से एक ग्राहक का एटीएम छीनकर भाग रहे मुजफ्फरपुर के एक युवक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर दारूभठ्ठी चौक के समीप दबोच लिया. लोगों ने बिजली के पोल से बांध कर उसकी जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में लहेरियासराय […]

मौका देखते ही उचक्के ने उक्त व्यक्ति का एटीएम लेकर भागने लगा. हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक उचक्के को पकड़ लिया. जबकि दूसरा उचक्का भागने में सफल रहा. आक्रोशित लोगों ने उचक्के को पोल में बांध कर जमकर धुनाई कर दी. इस बीच जिस व्यक्ति का उचक्का एटीएम छीन कर भाग रहा था. भीड़ में उसने अपना एटीएम लिया और वहां से निकल गया. सूचना मिलने पर लहेरियासराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस पकड़े गये उचक्के को गिरफ्तार कर थाना ले गयी.
गिरफ्तार उचक्का मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना के हुसैनापुर निवासी नंद कुमार सहनी का बेटा मुन्ना कुमार है. उसने पुलिस को बताया कि उसका साथी बोचहां निवासी राजा भाग निकला. इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि चूंकि जिस व्यक्ति का एटीएम लेकर उचक्का भागने के क्रम में पकड़ा गया. वह भीड़ में अपना एटीएम लेकर निकल गया. उसकी पहचान नहीं हो पायी. इसको लेकर पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.