मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

सफलता. ग्राहक बन गिरोह के गिरेबान तक पहुंची पुलिस दरभंगा : हाल के दिनों में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर एसएसपी सत्य वीर सिंह के निर्देश पर एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. पुलिस ने मोटरसाइकिल गिरोह के […]

सफलता. ग्राहक बन गिरोह के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

दरभंगा : हाल के दिनों में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर एसएसपी सत्य वीर सिंह के निर्देश पर एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. पुलिस ने मोटरसाइकिल गिरोह के छह सदस्य के साथ, चोरी की पांच बाइक व चार मोबाइल जब्त किया है.
इस संबंध में एएसपी दिलनवाज अहमद ने बहादुरपुर थाना पर पत्रकारों को बताया कि बाइक चोरी की लगातार घट रही घटनाओं को चुनौती के रूप में लेते हुये टीम का गठन किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक नया गिरोह हाल के दिनों में सक्रिय हुआ है. जिसका सरगना छिपलिया निवासी राज कुमार राज व भैरोपट्टी निवासी आदर्श कुमार है.
सूचना पर चोरी की बाइक खरीदने के लिये पुलिस ग्राहक बनकर गिरोह के सरगना से संपर्क किया. बात तय होने के बाद बीएमपी 13 के समीप गिरोह के चार सदस्य भैरोपट्टी निवासी अशोक प्रसाद सिंह के बेटे आदर्श कुमार, छिपलिया निवासी रामपुकार यादव के बेटे राज कुमार राज, बेलायाकूब निवासी बलराम यादव के बेटे रंजीत कुमार यादव व भैरोपट्टी निवासी लक्ष्मण यादव के बेटे नरेश यादव चोरी की दो बाइक के साथ पहुंचा.
जहां पहले से जाल बिछाकर पहुंची पुलिस ने चारों को तीन बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं गिरफ्तार राज कुमार राज के पास से एक मंहगा मोबाइल मिला. मोबाइल के बावत पूछने पर बताया कि गंज वाजितपुर निवासी रामचंद्र यादव के बेटे सुनील कुमार उर्फ छोटू से उसने पांच सौ रुपये में मोबाइल खरीदी है.
वहीं पुलिस उस दुकान पर भी छापेमारी की जहां पर उक्त अपराधियों का जमावरा रहता है. पुलिस ने दुकानदार बेलायाकूब निवासी ललन महतो के बेटे कृष्णा कुमार महतो को भी गिरफ्तार कर ली. एएसपी ने बताया कि कृष्णा लगातार अपराधी राज कुमार राज से मोबाइल पर संपर्क में रहा है.
उन्होंने बताया कि इस मामले में
गिरफ्तार आदर्श कुमार को छोड़कर बांकी किसी का आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. हालांकि पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. वहीं पुलिस पदाधिकारी का रिश्तेदार आदर्श कुमार के विरूद्ध पहले से बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं.
24 घंटे के भीतर बरामद हुई चोरी की दो बाइक : एएसपी ने बताया कि बुधवार की रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लोहिया चरण सिंह कॉलेज के समीप स्थित गीत प्रिया नर्सिंग होम के गेट पर से चंद्रदेव सिंह का पैशन प्रो बाइक चोरी हुयी थी. इसको लेकर श्री सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं विवि थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मंदिर के समीप से भी बुधवार की रात सकतपुर निवासी अनुराग कुमार झा की बाइक चोरी हुई थी. यही दोनों बाइक अपराधियों के पास से 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिये गये है. वहीं एक अन्य बाइक भी अपराधियों के पास से बरामद किया गया है. जिसकी छानबीन की जा रही है.
बरामदगी के बाद दर्ज हुई चोरी की प्राथमिकी : विवि थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मंदिर के समीप से बुधवार की रात सकतपुर निवासी अनुराग कुमार झा की बाइक बीआर 07एन 4984 चोरी हो गयी. बताया जाता है कि इसको लेकर अनुराग प्राथमिकी दर्ज करने विवि थाना पहुंचे. वहां से बताया गया कि यह मामला जीआरपी का है. प्राथमिकी दर्ज करने में टालमटोल ही किया जा रहा था. इस बीच एएसपी के नेतृत्व में उक्त बाइक के साथ चोर गिरोह को दबोच लिया गया. जानकारी मिलने के बाद विवि थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी.
चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
लहेरियासराय थाना पुलिस ने बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामले में दो बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बुधवार की रात बेंता ओपी क्षेत्र के शाहगंज से विजय कुमार की बाइक चोरी हो गयी थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ शाहगंज निवासी गंगा प्रसाद झा के बेटे अनुभव कुमार व मोरो गोदाईपट्टी निवासी रामप्रीत चौधरी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एएसपी दिलनवाज अहमद ने दी.
वहीं पिछले दिनों राधा रमण झा ने लहेरियासराय थाने में अज्ञात के विरूद्ध बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने इस मामले में शाहगंज बेंता निवासी संतोष यादव के बेटे कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि कन्हैया कुमार व राधा रमण के विरूद्ध लेन-देन का मामला पहले से चल रहा था. लेन-देन के कारण कन्हैया ने राधा रमण की बाइक छीन ली थी. इसको लेकर राधा रमण ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी थी. सूचना पर पुलिस ने कन्हैया को उक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >