सघन वसूली कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

दरभंगा : वर्षा व बाढ़ के कारण निगम राजस्व को प्रभावित कर दिया. बाढ़ आने के बाद बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने को ले पीड़ित परिवारों की सर्वे कर सूची बनाये जाने के काम में कर संग्रहकर्त्ताओं को लगाये जाने के कारण निगम का राजस्व प्रभावित हुआ है. इसे लेकर नगर निगम सभागार में वार्ड […]

दरभंगा : वर्षा व बाढ़ के कारण निगम राजस्व को प्रभावित कर दिया. बाढ़ आने के बाद बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने को ले पीड़ित परिवारों की सर्वे कर सूची बनाये जाने के काम में कर संग्रहकर्त्ताओं को लगाये जाने के कारण निगम का राजस्व प्रभावित हुआ है. इसे लेकर नगर निगम सभागार में वार्ड तहसीलदार के साथ शुक्रवार को राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्र ने राजस्व समीक्षात्मक बैठक की. बीते माह में हुयी वर्षा व चालू माह में आयी बाढ़ के कारण लक्ष्य से करीब 76 लाख रुपये की कम हुयी वसूली को लेकर वार्डो में सघन कर वसूली अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया है.

नगर निगम का प्रत्येक माह राजस्व वसूल लक्ष्य एक करोड़ 37 लाख रुपया निर्धारित है. चालू माह में अब तक 26 लाख 85 हजार 953 रुपया एवं ट्रेड लाईसेंस से एक लाख 18 सौ रुपये की ही वसूली हुयी है. समीक्षात्मक बैठक में राजस्व पदाधिकारी श्री मिश्र ने वैसे वार्डो में बाढ़ पीड़ितों के सर्वेक्षण को ले तहसीलदारों को सूची बनाने के लिये नही लगाया गया था.
उन वार्डों में दिये गये लक्ष्य से कम वसूली को लेकर चिंता जाहिर की. सभी संग्रहकर्त्ता को सुबह आठ बजे वार्ड में पहुंचने का निर्देश देते हुये कहा कि वे स्वयं वार्ड में तहसीलदारों की उपस्थिति की जांच करें. उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 के सितम्बर माह के अंत तक कर भुगतान करने पर कोई ब्याज नहीं लगने तथा अक्टूबर माह से बकाये कर पर प्रति माह डेढ़ प्रतिशत ब्याज जोड़ कर वसूली किये जाने की बात कही. बैठक में पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से कर वसूली के सवाल पर उन्होंने कहा कि वार्ड आठ, नौ व 23 के करदाता स्वेच्छा से कर का भुगतान कर सकते है. मानवीय दृष्टिकोण से इन वार्डो में करदाताओं से कर भुगतान के लिये संबंधित वार्ड तहसीलदार को दबाव नही दिये जाने का निर्देश दिया गया है. बैठक में मो. एहसान अली, रामचन्द्र यादव, कैलाश कुमार मंडल, सज्जन मंडल, मोती कुमार झा, संतोष कुमार मंडल, चंदेश्वर पासवान, गोविन्द झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >