दो दर्जन मामलों में फरार भू-माफिया गिरफ्तार

दरभंगा : लहेरियासराय व बहादुरपुर थानों की पुलिस ने सोमवार की रात दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित शातिर अपराधी व भू-माफिया एकमीघाट निवासी मरहूम रेजा के बेटे मो. रिजवान उर्फ राजा व उसके एक अन्य सहयोगी रामपुकार पासवान को बीएमपी 13 के पास से गिरफ्तार किया गया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया […]

दरभंगा : लहेरियासराय व बहादुरपुर थानों की पुलिस ने सोमवार की रात दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित शातिर अपराधी व भू-माफिया एकमीघाट निवासी मरहूम रेजा के बेटे मो. रिजवान उर्फ राजा व उसके एक अन्य सहयोगी रामपुकार पासवान को बीएमपी 13 के पास से गिरफ्तार किया गया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस राजा की कई वर्षों से तलाश कर रही थी. राजा के विरुद्ध भूमि विवाद, जमीन के नाम पर पैसे लेकर अमानत में खयानत और हत्याकांड का मामला लहेरियासराय व बहादुरपुर थानाें में दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >