कमतौल : दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कमतौल-टेकटार स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह मरवा गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गयी. मशक्कत के बाद महिला की पहचान कमतौल निवासी बसंत कुमार की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गयी. शव की सूचना मिलने पर बिस्फी के सहायक थाना प्रभारी गया सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया.
मरवा गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश
कमतौल : दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कमतौल-टेकटार स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह मरवा गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गयी. मशक्कत के बाद महिला की पहचान कमतौल निवासी बसंत कुमार की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गयी. शव की सूचना मिलने पर बिस्फी के […]

इस संबंध मेें थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. अनुसंधान किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के बारे मे सही जानकारी मिल सकेगी. महिला के पति बसंत कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता देवी मानसिक रूप से बीमार थी. उसका इलाज सीतामढ़ी से चल रहा था. देर रात तक घर में ही थी. कब घर से बाहर निकल गयी, पता नहीं चल सका.