दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार से लेकर करमगंज तक में जिस तरह की घटना घटी अगर पुलिस समय से कार्रवाई नहीं करती तो आज शहर धूं-धूंकर जल सकता था. बता दें कि गुरुवार को उर्दू बाजार में सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में मवेशी को बांधकर रखा गया था. यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुयी थी. जिसके कारण राहगीर को आवागमन में भी परेशानी हो रही थी. इस बीच वहां का वीडियो क्लिप लेकर किसीने वायरल कर दिया और वायरल क्लिप में कई तरह के आपत्तिजनक शबदों का भी इस्तेमाल किया गया. वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद से ही उर्दू बाजार में तनाव व्याप्त था.
इस बीच देर शाम स्कार्पियो पर कुछ युवको पर स्थानीय लोगों को वीडियो क्लिप बनाने का आशंका हुआ. इसके आक्रोश में देखते ही देखते सैंकड़ों लोग ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से लैश होकर जिस तरह से स्कार्पियो सवार का पीछा कर दबोच लिया. वहीं उनलोगों पर जिस तरह से हमला कर मारने का प्रयास किया. अगर समय रहते तत्परता से पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं करती तो आज शहर का दूसरा नजारा हो सकता था. लोगों की माने तो शांति समिति और पुलिस ने जान पर खेलकर स्कार्पियो सवार को बचा लिया. लोगों का कहना है कि अगर पुलिस मौका पर आने में थोड़ी देर भी करती तो सभी लोगों को जिंदा जला दिया जाता.
