नर्सिंग छात्रावास की छत गिरी, एक छात्रा गंभीर

दरभंगा : डीएमसीएच परिसर स्थत जीएनएम नर्सिंग छात्रावास की जर्जर छत का टुकड़ा बुधवार एक बार फिर गिर गया. इससे नर्सिंग स्कूल की प्रथम वर्षीय छात्रा अंजली सिन्हा बुरी तरह से घायल हो गयी. बताया जाता है कि छात्रावास की जर्जर छत का टुकड़ा गिरने से उसके सिर व बांये हाथ में गंभीर चोट लगी […]

दरभंगा : डीएमसीएच परिसर स्थत जीएनएम नर्सिंग छात्रावास की जर्जर छत का टुकड़ा बुधवार एक बार फिर गिर गया. इससे नर्सिंग स्कूल की प्रथम वर्षीय छात्रा अंजली सिन्हा बुरी तरह से घायल हो गयी. बताया जाता है कि छात्रावास की जर्जर छत का टुकड़ा गिरने से उसके सिर व बांये हाथ में गंभीर चोट लगी है. चोट लगने से छात्रा बेहोश हो गयी.

आनन-फानन में साथी छात्राओं ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया. डॉक्टरों की सलाह पर उसका सीटी स्कैन कराया गया है. उसे डीएमसीएच के सीसीडब्ल्यू वार्ड में भरती कराया गया है. घायल छात्रा ने बताया कि वह सीसीडब्ल्यू में ड्यूटी कर लौटने के बाद अपने कमरे में अपने बिस्तर पर बैठी ही थी कि अचानक छत का टुकड़ा उसके शरीर व बिस्तर पर भरभरा कर गिरने लगा.

नर्सिंग छात्रावास की…
जान बचा कर वह कमरे से बाहर भागी और बरामदे पर निकलने के बाद बेहोश हो गयी. बताया जाता है कि पिछले एक सप्ताह में छात्रावास की जर्जर छत का टुकड़ा गिरने का यह तीसरी घटना है. जख्मी अंजली नालंदा जिले के एकंगरसराय निवासी संजय कुमार की पुत्री है.
डीएमसीएच परिसर
में हुई घटना
घायल छात्रा को सीसीडब्ल्यू वार्ड में कराया गया भरती
सिर व बायें हाथ में लगी गंभीर चोट
छात्रावास में एक सप्ताह के दौरान छत गिरने की तीसरी घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >