दरभंगा : डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा की गयी. इसमें डीएम ने सभी प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वास्तविक प्रभावितों को राहत सामग्री हर-हाल में उपलब्ध करवाने का सख्त निर्देश दिया. प्रखंडों में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत कार्य का सतत अनुश्रवण करते रहने को कहा. आदर्श राहत शिविर में बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था के साथ नाश्ते में चूड़ा, घूघनी भी देने को कहा गया. जिन क्षेत्रों से पानी की निकासी होती जा रही है, उन क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का समुचित मात्रा में छिड़काव करने को कहा.
आदर्श राहत शिविर में नाश्ते में मिलेगा चूड़ा व घुघनी
दरभंगा : डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा की गयी. इसमें डीएम ने सभी प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वास्तविक प्रभावितों को राहत सामग्री हर-हाल में उपलब्ध करवाने का सख्त निर्देश दिया. प्रखंडों में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत कार्य का […]

मुख्यमंत्री राहत कोष में सरकारी कर्मी देंगे एक दिन का वेतन
मुख्यमंत्री राहत कोष में जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन देंगे. यह निर्णय सर्व-सम्मति से लिया गया. बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, डीडीसी विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, अपर समाहर्त्ता सुमन कुमार, एसडीओ डॉ गजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी-सह-वरीय उप समाहर्त्ता रमेश चन्द्र चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दिवाकर, आपदा प्रबंधन प्रभारी शंकर शरण ओमी, डीपीआरओ कन्हैया कुमार उपस्थित थे.
नदियों के जलस्तर में गिरावट नहीं : दरभंगा. नदियों के जलस्तर में गिरावट नहीं आ रही है. पानी के यथावत रहने से पानी के अंदर कीड़ा फैल रहा है. महामारी की आशंका बढ़ गई है. जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी रमेशचंद्र चौधरी ने बताया कि जगह- जगह ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का निर्देश सहित मेडिकल शिविर लगाने को कहा गया है. बागमती नदी बेनीवाद, हायाघाट, विशनपुर एवं अधवारा समूह की नदी का जलस्तर एकमीघाट में बढ़ा हुआ है.
1.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित: दरभंगा : प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग को शुक्रवार को भेजी गयी रिपोर्ट में बताया गया है कि जिला के कुल 14 प्रखण्डों के 231 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इनमें से 173 पंचायत पूर्ण रूप से एवं 58 आंशिक रूप से प्रभावित हुए है. प्रभावित गांवों की संख्या 903 है. अबतक कुल लगभग 21 लाख से ऊपर की जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है. 1.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित है. अबतक कुल 26 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 416 नाव चल रहा है. छह मोटर वोट का भी परिचालन करवाया जा रहा है. कैम्प में कुल विस्थापितों की संख्या 9212 है.