विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन
चौतरवा : बगहा विधायक राघव शरण पांडेय ने गुरुवार की शाम इलाके में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के दुःख दर्द को सुना़ इस दौरान वे बहुरवा, चौतरवा कॉलोनी, चौतरवा आदि गांवों का दौड़ा करते हुए बगहा की तरफ रवाना हुए. उन्होंने ने कहा कि बगहा पुलिस जिला पूरी तरह बाढ़ से तबाह हो गया है. बाढ़ […]
चौतरवा : बगहा विधायक राघव शरण पांडेय ने गुरुवार की शाम इलाके में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के दुःख दर्द को सुना़ इस दौरान वे बहुरवा, चौतरवा कॉलोनी, चौतरवा आदि गांवों का दौड़ा करते हुए बगहा की तरफ रवाना हुए. उन्होंने ने कहा कि बगहा पुलिस जिला पूरी तरह बाढ़ से तबाह हो गया है. बाढ़ से काफी क्षति हुई है.उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय में आपलोग धैर्य बनाये रखें. सरकार से जो भी सहायता मिलने वाला है उसको हर संभव दिलवाया जायेगा.सरकार द्वारा प्रशासन को निर्देश दिया जा चुका है कि प्रथम चरण में चूड़ा मीठा एवं अनाज का वितरण सुनिश्चित करावें. प्रशासन द्वारा कई जगहों पर भोजन की व्यवस्था करायी गयी है.
सरकारी कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके. सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने को तत्पर है. ताकि बाढ़ पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान हुई है उसको आप सर्वे करने आये कर्मचारियों से अपनी क्षति हुई समान जरूर नोट करवा देंगे. यह आप सबों की जिम्मेवारी है.जैसे किसी घर गिर गया हो, फसल नुकसान हुआ हो उसको जरूर नोट करवा देंगे.
मौके पर विधायक प्रतिनिधि बृजेश प्रसाद, बच्चा पांडेय, श्रीकांत हालदार, मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही, काशी बैठा, विनोद सिंह, बीबी बनकटवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरिनारायन चौधरी, विशुन यादव, नवीन व्यापारी, तपन हालदार, गौतम हालदार, विमल मिस्त्री आदि उपस्थित रहे.
सांसद व विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा : रामनगर. वाल्मीकिनगर संसदीय बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा सांसद सतीशचंद्र दूबे व स्थानीय विधायक भागीरथी देवी के द्वारा शुक्रवार को भी जारी रहा. इस दौरान इन लोगों ने डैनमरवा, महुई, मुडेरा,बहुअरी, शेरहवा, इनारबरवा व सलहा मुडिला सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द देखा. इन गांवों में मसान के द्वारा मचाई गई तबाही को देख दोनों ने मौके पर अंचलाधिकारी आलोक चंद्र रंजन को यथा शीघ्र राहत दिलवाने का निर्देश दिया.सांसद ने कहा कि सरकार की नजर इस पर बनी हुई है.आप लोगों को अविलंब राहत मिलेगा. उन्होंने बाढ़ से किसानों के फसल की हुई बर्बादी का आकलन करने की बात भी कही. विधायक ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यथा शीघ्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत उपलब्ध करावे.विदित हो कि मसान में आयी बाढ़ से इन सभी गांवों में भयानक बर्बादी हुई है. अभी तक सरकारी स्तर किये जाने वाले राहत कार्य संतोषजनक नहीं है.सांसद व विधायक के द्वारा आश्वसत किये जाने पर लोगों में आस जगी.भ्रमण के दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र,शिपु चौबे आदि उपस्थित रहे.