डीएमसीएच में इलाज के दौरान मधुबनी की महिला की मौत

दरभंगा : मधुबनी जिला के साहरघाट थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी विक्रम मंडल की 22 वर्षीया पत्नी राखी देवी का डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बेता ओपी को दिए बयान में मृतका के पिता मकसूद मंडल ने बताया कि गुरूवार को एक रिश्तेदार ने पुत्री के शरीर में आग लग जाने […]

दरभंगा : मधुबनी जिला के साहरघाट थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी विक्रम मंडल की 22 वर्षीया पत्नी राखी देवी का डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बेता ओपी को दिए बयान में मृतका के पिता मकसूद मंडल ने बताया कि गुरूवार को एक रिश्तेदार ने पुत्री के शरीर में आग लग जाने की सूचना दी. बुरी तरह झुलसने के बाद डीएमसीएच में इलाज के दौरान मृत्यु की बात कही.

मकसूद ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले पुत्री राखी की शादी थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी उतम मंडल के पुत्र विक्रम से हुआ था. दामाद विक्रम नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं. शादी के कुछ दिन बाद समधी उत्तम द्वारा दहेज में साईकिल की मांग की गयी. नहीं देने पर पुत्री राखी के साथ समधी उत्तम के द्वारा मारपीट की जाती थी. इसकी शिकायत छ: महीने पहले पुत्री ने की थी. इसको लेकर भी हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >