रात के अंधेरे में महिला की काटी चोटी,दहशत

बेनीपुर(दरभंगा) : प्रखंड की सझुआर पंचायत के अचलपुर गांव में मंगलवार की रात 45 वर्षीय तंत्र यादव की पत्नी वीणा देवी का बाल काट गांव में दहशत फैला दी है. सूचना पर बहेड़ा पुलिस ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार वीणा बीती रात लगभग नौ बजे अपने पड़ोसी राम प्रकाश […]

बेनीपुर(दरभंगा) : प्रखंड की सझुआर पंचायत के अचलपुर गांव में मंगलवार की रात 45 वर्षीय तंत्र यादव की पत्नी वीणा देवी का बाल काट गांव में दहशत फैला दी है. सूचना पर बहेड़ा पुलिस ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार वीणा बीती रात लगभग नौ बजे अपने पड़ोसी राम प्रकाश यादव व प्रमिला देवी के साथ घर के आगे बैठक कर बात कर रही थी. इसी बीच

रात के अंधेरे
वीणा को एहसास हुआ कि कोई पीछे से उसकी चोटी काट रहा है. उसके चिल्लाने पर ठीक सामने बैठी प्रमीला देवी अचेत हो गिर गयी. तब तक घर एवं अगल-बगल के लोग वहां जुट गये. वहां मात्र उनके माथे से कटा हुआ बाल गिरा दिखा.
पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा
स्कूली छात्रा का बाल काटा, अभिभावकों ने किया हंगामा
हायाघाट. पतोर ओपी क्षेत्र के अकबरपुर निवासी मो अशफाक की पुत्री यासमीन परवीन उर्फ नगमा की चोटी काट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मध्य विद्यालय, आनंदपुर में मंगलवार को आठवीं कक्षा की छात्रा यास्मीन ने अपनी चोटी के बाल काटे जाने की बात कह रोना शुरू कर दिया. यास्मीन
स्कूली छात्रा का
को रोते देख उसके कई साथी ने जब पूछा कि क्या बात है, तो उसने अपनी चोटी काटने की बात बतायी. बस एक-एक कर बात आग की तरह पूरे स्कूल में फैल गयी. जब तक शिक्षक कुछ समझ पाते विद्यालय में भगदड़ का माहौल हो गया. इधर, घटना के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने यासमीन से पूछताछ की, तो पता चला कि वह अपनी सहेली के साथ प्रार्थना से पूर्व बाथरूम गयी थी. वहां से आने के बाद वह अपना दुपट्टा ठीक करने लगी, तो उसे अपने चोटी कटने का एहसास हुआ.
हालांकि चोटी कैसे कटा और कौन काटा इसका पुख्ता सबूत किसी को नहीं मिला. बाद में शिक्षक व बच्चे विद्यालय कैंपस में कटे हुए बाल को खोजना शुरू किया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी विद्यालय में कहीं कटे हुए बाल नहीं मिले. इसके बाद कई छात्रों के अभिभावक विद्यालय पहुंच स्कूल के शिक्षकों के साथ जम कर हंगामा किया. पीड़ित छात्रा यासमीन डर से बेहोश हो गयी. उसे इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एपीएम थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक दल-बल के साथ विद्यालय पहुंच स्थिति की जानकारी ली. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने बताया कि अभिभावक बच्चों को स्कूल से ले जाने लगे. इसकी सूचना बीइओ हरि शंकर झा को दी. बीइओ ने स्थिति के नजाकत को देखते हुए बच्चों को उसके अभिभावक के साथ जाने का आदेश दिया.
छतवन में भी चोटीकटवा का मामला आया सामने
केवटी . स्थानीय थाना क्षेत्र के छतवन गांव में मंगलवार को भी फिर एक महिला का बाल काट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना स्थानीय मुखिया शम्भु मंडल ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी है. सूचना मिलते ही बीडीओ तौकीर हाशमी, थानाध्यक्ष कौशल कुमार, बीइओ डा. महेन्द्र नारायण राम
छतवन में भी चोटीकटवा
घटना स्थल पर पहुंचे. स्थिति का जायजा लिया.
बताया गया है कि मो एजाज की पत्नी शाजदा खातून (35) दोपहर करीब एक बजे घर के बरामदे पर सास के सिर में जू तलाश रही थी. इसी बीच पीछे से लगा कि गले को पकड़ कर किसी ने बाल काट लिया. पलट कर देखा तो बाल कटे थे. कटे हुए बाल का हिस्सा गायब था. पीछे कोई भी नजर नहीं आया. शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े. खोजबीन की, लेकिन कोई नजर नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >