साहेबगंज में डूबने से पांच बच्चों की मौत, सड़क जाम

साहेबगंज : साहेबगंज थाना क्षेत्र के भटहंडी चौर में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. मंगलवार देर रात तक चार बच्चों के शव को निकाला जा चुका था. वही 12 साल के रिक्की कुमार की तलाश जारी थी. निकाले गये शव पर पुलिस को जख्म के निशान मिले है. आक्रोशित लोगों ने स्टेट […]

साहेबगंज : साहेबगंज थाना क्षेत्र के भटहंडी चौर में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. मंगलवार देर रात तक चार बच्चों के शव को निकाला जा चुका था. वही 12 साल के रिक्की कुमार की तलाश जारी थी. निकाले गये शव पर पुलिस को जख्म के निशान मिले है. आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाइवे जाम कर दिया. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी. मौके पर बीडीओ युनूस सलीम व थानाध्यक्ष नवीन कुमार मौजूद थे.

मिली जानकारी के अनुसार बैद्यनाथपुर पंचायत स्थित खुर्शेदा गांव के पांचों बच्चे सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब घर से निकले थे. घर निकलने के दौरान बच्चों ने अपने परिवार के सदस्यों को सिनेमा देखने की बात बताई थी. वही दूसरी ओर कुछ बच्चाें ने अपने
साहेबगंज में डूबने
दोस्तों को सोनवर मेले में जाने की बात कही थी. लेकिन जब सोमवार की देर शाम बच्चे अपने घर नहीं पहुंचे, तो परिवार वाले खोजबीन शुरू किये. लेकिन उनका कही पता नहीं चल सका. इस बीच मंगलवार की देर रात परिवार वालों को सूचना मिली कि चार बच्चों का शव अहियापुर पंचायत भटहंडी चौर में दिखाई दिया है. सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे, और बच्चों की पहचान की. घटना की सूचना मिलते आसपास गांव के लोग भी जुट गये. वही शव देखते ही परिवार के लोग बेसुध हो गये. दूसरी ओर देर रात तक रिकी (12) का शव नहीं मिल सका था.
अपहरण कर हत्या की रही चर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास गांव के हजारों लोग घटना स्थल पर पहुंच गये. चारों बच्चों का शव जैसे निकाला गया. वैसे ही गांव के लोगों ने शव को देख कर इस बात की चर्चा शुरू कर दी कि अपहरण कर बच्चों को मारा गया है. बच्चों के चेहरे पर फफोले दिख रहे थे. इसकी वजह से बच्चों पर तेजाब डालने की बात भी कही जा रही थी. शरीर कपड़े तक भी नहीं थे.
सबके हाथ में बंधी थी राखी
चारों बच्चों के कलाइयों पर राखी बंधी थी. बताया जा रहा है कि बच्चे सोमवार को बहनों से रक्षा बंधन बंधवाते हुए घर से निकले थे. उनकी कलाइयों पर राखी को देखकर हर किसी की आंखें नम थी. हर कोई उपर वाले को कोसते दिख रहा था.
इन बच्चों का मिला शव
राज कुमार (14) पिता रंजीत राय
विक्की कुमार (15) पिता पारस राय
अमित कुमार उर्फ मिश्री जी (7) पिता विजय राय
उदय कुमार (15) पिता स्वं जगन महतो
करन कुमार (11) पिता शिव पूजन राय
बच्चों के शरीर पर जख्म के निशान हत्या की आशंका
बच्चोंं के हाथ में बंधी थी राखी
गांव से पांच किमी दूर भटहंडी
चौर में मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >