मृतकों के परिजन को मिला चार-चार लाख का मुआवजा

कमतौल : माधोपट्टी पंचायत के वार्ड सात खजूरवाड़ा टोले में पांच बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु के मामले में डीएम के आदेश पर केवटी के सीओ संतोष कुमार सुमन द्वारा मृतक के परिजनों को देर रात रुपये चार-चार लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया. मौके पर बीडीओ तौकीर हाशमी, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार […]

कमतौल : माधोपट्टी पंचायत के वार्ड सात खजूरवाड़ा टोले में पांच बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु के मामले में डीएम के आदेश पर केवटी के सीओ संतोष कुमार सुमन द्वारा मृतक के परिजनों को देर रात रुपये चार-चार लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया. मौके पर बीडीओ तौकीर हाशमी, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित पंचायत के मुखिया,

सरपंच सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधि और गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे. चेक वितरण के मौके पर परिजनों की हृदय विदारक कारुणिक दृश्य देखकर अधिकारियों और ग्रामीणों के आखों से आंसू टपकने लगे. मशक्कत के बाद एक-दूसरे के सहयोग से बारी-बार से परिजनों को चेक थमाया गया. परिजन चेक के बदले अपने पुत्र को वापस लौटाने की बात कह रहे थे. वहीं अधिकारी मृत व्यक्ति कभी जीवित नहीं हो सकता. कुदरत को यही मंजूर था. धैर्य से काम लेने की नसीहत देते हुए सांत्वना दिला रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >