नगर आयुक्त ने की जमादारों के साथ बैठक

निगम ने फिर शुरू किया नाला उड़ाही कार्य दरभंगा : शहर में जलजमाव के मद्देनजर निगम एक बार फिर से नाले की उड़ाही में जुट गया है. निगम ने शुक्रवार को वार्ड एक से 16 तक के नाले की सफाई की. छोटे-बड़े नाले के मुहाने पर जमे कचरे को हटाकर जाम को छुड़ाया गया. जोन […]

निगम ने फिर शुरू किया नाला उड़ाही कार्य

दरभंगा : शहर में जलजमाव के मद्देनजर निगम एक बार फिर से नाले की उड़ाही में जुट गया है. निगम ने शुक्रवार को वार्ड एक से 16 तक के नाले की सफाई की. छोटे-बड़े नाले के मुहाने पर जमे कचरे को हटाकर जाम को छुड़ाया गया. जोन एक के प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में कंगवा गुमटी स्थित रेलवे कर्ल्भट से, बिहार मोटर गैरेज, कटहलबाड़ी दुर्गा मंदिर, कटहलबाड़ी बढ़ई टोला होते हुए आयकर चौराहा तक नाले से कचरा निकाला गया. वहीं वार्ड सात व 12 के अलुहापोखर स्थित नाले से मिट्टी हटाकर साफ-सफाई की गयी.
जमादारों के साथ यह एक रूटीन बैठक थी. जलजमाव के मद्देनजर सभी आउटलेटों के मुहाने को साफ रखने तथा नियमित कचरा उठाव का निर्देश दिया गया है.
नागेन्द्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >