वर्ष में एक बार हुई पंस की बैठक सदस्यों ने जतायी आपत्ति

गौनाहा : स्थानीय हनुमान मंदिर के परिसर में मंगलवार को पंचायत समिति के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता ललन पासवान ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव बीतने के एक साल से ज्यादा हो गया. परंतु अभी तक मात्र एक बार ही पंसस की बैठक बुलायी गयी […]

गौनाहा : स्थानीय हनुमान मंदिर के परिसर में मंगलवार को पंचायत समिति के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता ललन पासवान ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव बीतने के एक साल से ज्यादा हो गया. परंतु अभी तक मात्र एक बार ही पंसस की बैठक बुलायी गयी है. वहीं आरोप लगाया कि आवास योजना में बिचौलियों की ओर से 15 से 20 हजार रुपये की उगाही की जा रही है. इसका पंचायत समिति विरोध करती है और यदि समय रहते इसमें सुधार नहीं की गयी तो सभी पंचायत समिति सदस्य इसके विरूद्ध पुरजोर आंदोलन करेंगे. मौके पर सरिता देवी, विमएश काजी, नरेश महतो, सुभावती देवी, शायदा खातून, जयबहादुर, राजू पासवान, अभिमन्यु गिरी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >