मंडलकारा में डस्टबीन की सुविधा नहीं देगा निगम

दरभंगा : मंडलकार अधीक्षक द्वारा कारा के अंदर डस्टबीन की सुविधा मांगे जाने को नगर निगम ने नकार दिया है. मंगलवार को मंडलकारा अधीक्षक ललन कुमार सिन्हा को पत्र भेजकर सूचित किया गया है. पत्र में कहा है कि किसी भी सरकारी या गैर सरकारी परिसर में डस्टबीन उपलब्ध कराने का दायित्व नगर निगम का […]

दरभंगा : मंडलकार अधीक्षक द्वारा कारा के अंदर डस्टबीन की सुविधा मांगे जाने को नगर निगम ने नकार दिया है. मंगलवार को मंडलकारा अधीक्षक ललन कुमार सिन्हा को पत्र भेजकर सूचित किया गया है. पत्र में कहा है कि किसी भी सरकारी या गैर सरकारी परिसर में डस्टबीन उपलब्ध कराने का दायित्व नगर निगम का नहीं है. इसकी व्यवस्था संबंधित व्यक्ति या विभाग को करनी होती है. जहां तक कचरा उठाव का प्रश्न है, इसके लिये कारा की मांग पर कचड़ा वाहन मजदूर के साथ पहले से भेजकर उठाव करया जा रहा है.

कचरा उठाव को लेकर सप्ताह में एक तिथि सुनिश्चित कर सूचित करने को कहा है, ताकि स्थायी आदेश निगम निर्गत कर सके. मंडलकारा अधीक्षक श्री सिन्हा ने निगम को तीन पत्र भेजकर 15 प्लास्टिक के डस्टबीन कारा के कार्यालय व आवासीय परिसर में लगाने, कचरा उठाव को ले दो कचड़ा वाहन व मजदूर तथा फागिंग एवं लार्वा मारने को लेकर दवा का छिड़काव कराने के लिये कहा था. बीते शनिवार को अधीक्षक श्री सिन्हा संबंधित प्रशाखा अधिकारी से भी मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >