वार्ड तीन में निगम ने लगाया पंपसेट

जलजमाव . दो के बजाय एक पंपसेट लगाने से बेलाशंकर मुहल्ले के लोग हुए आक्रोशित पंपिंग सेट चालू कर स्थानीय लोगों के भरोसे छोड़ा दरभंगा: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड तीन स्थित बेलाशंकर मुहल्ला में बीते 15 दिन से जमे जल को को निकाले जाने को लेकर नगर निगम ने सोमवार को एक पम्पिंग सेट […]

जलजमाव . दो के बजाय एक पंपसेट लगाने से बेलाशंकर मुहल्ले के लोग हुए आक्रोशित

पंपिंग सेट चालू कर स्थानीय लोगों के
भरोसे छोड़ा
दरभंगा: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड तीन स्थित बेलाशंकर मुहल्ला में बीते 15 दिन से जमे जल को को निकाले जाने को लेकर नगर निगम ने सोमवार को एक पम्पिंग सेट लगवाया है. पम्पिंग सेट से पानी निकासी का काम निगम ने स्थानीय लोगों के भरोसे छोड़ दिया है. पानी निकासी के लिये प्लास्टिक की छोटा पाईप दिये जाने से परेशानी हो रही है.
वहीं पानी निकासी के लिए एक मात्र पंपसेट दिये जाने से लोग नाराज दिखे. कल सड़क जाम के दौरान नगर प्रबंधक ने दो पंपसेट देने का वादा किया था. बता दे कि एक पखवार पूर्व हुई वर्षा से मुहल्ला में दो से चार फीट पानी जम गया. इस कारण लोगों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रभात खबर ने 17 जुलाई के अंक में स्थानीय लोगों की समस्या को विस्तार से रखते हुए बताया था कि समय रहते जलनिकासी नहीं की गयी तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे. बावजूद निगम की ओर से पानी निकासी के लिये कोई पहल नहीं की गयी.
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को बेला मुख्य सड़क को जाम कर दिया था. जाम हटाने को लेकर नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य ने दो पम्पिंग सेट लगाकर पानी निकासी का आश्वासन दिया था. इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया. पानी की निकासी में लगे स्थानीय गणेश ठाकुर, रामनाथ पासवान, रामपति पासवान, संतोष शर्मा, संतोष यादव, संतोष साह, चुन्नीलाल साह, नरेश ठाकुर, मनीष पासवान, मनोज साह, रामप्रीत साह, राजकुमार पासवान आदि ने बताया कि पार्षद को समस्या से कोई लेना देना नहीं है. रोड जाम करने पर दो पम्पिंग सेट लगाकर पानी निकासी का आश्वासन दिया गया था. सुबह नौ बजे दो कर्मी एक पम्पिंग सेट लेकर आये. सुबह 11 बजे मशीन चालू करने के बाद दोनों निगम कर्मी चले गये. पाईप भी छोटा लगाया गया है.
स्थानीय कुछ लोगों ने अपने स्तर से पानी निकासी के लिये लगाये गये पंप सेट की देखभाल की जिम्मेवारी ली है. जोन प्रभारी विनोद यादव को बीच-बीच में जाकर देखने व समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया है. दूसरा पंप सेट मंगलवार को लगा दिया जायेगा.
नरोत्तम कुमार साम्राज्य, नगर प्रबंधक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >