डीडीसी चार ग्राम कचहरी का करेंगे निरीक्षण

दरभंगा : ग्राम कचहरी सतत रूप से अपने दायित्वों के प्रति सचेत एवं क्रियाशील बनी रहे. इसके लिए संबंधित पदाधिकारी समय- समय पर ग्राम कचहरी के कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे. जीपीआरओ शत्रुघन कामति ने बताया कि निरीक्षण में ग्राम कचहरी कार्यालय में परिचय पंजी, प्राप्त पत्रों की पंजी, निर्गत पत्रों की पंजी, अनुक्रमण की पंजी, […]

दरभंगा : ग्राम कचहरी सतत रूप से अपने दायित्वों के प्रति सचेत एवं क्रियाशील बनी रहे. इसके लिए संबंधित पदाधिकारी समय- समय पर ग्राम कचहरी के कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे.

जीपीआरओ शत्रुघन कामति ने बताया कि निरीक्षण में ग्राम कचहरी कार्यालय में परिचय पंजी, प्राप्त पत्रों की पंजी, निर्गत पत्रों की पंजी, अनुक्रमण की पंजी, लंबित पत्रों की पंजी, दायर किए गए वादों की पंजी, निष्पादित वाद की पंजी, रोकड़ पंजी, लेखा पंजी आदि संधारित रहते हैं या नहीं यह देखा जाएगा. समय-समय पर कार्यालय का निरीक्षण करते हुए मासिक प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से विभाग को ऑन एवं ऑफलाइन से उपलब्ध कराने का आदेश मुख्यालय से निर्गत हुआ है. यह अधिसूचना राज्य मुख्यालय के निदेशक कुलदीप नारायण ने जारी की है. इसके तहत जिला पदाधिकारी प्रतिवर्ष न्यूनतम दो ग्राम कचहरी का निरीक्षण करेंगे.
डीडीसी प्रति छह माह पर दो ग्राम कचहरी का निरीक्षण करेंगे. इसी प्रकार अनुमंडल पदाधिकारी एवं जीपीआरओ न्यूनतम दो ग्राम कचहरी का निरीक्षण प्रत्येक तीन माह पर करेंगे. प्रखंड स्तर पर जीपीएस एवं बीडीओ प्रत्येक माह न्यूनतम एक अथवा दो ग्राम कचहरी का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >