कथित प्रेमी ने ही की थी महिला खिलाड़ी की हत्या!

शनिवार को हुई थी वारदात दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र की वाटरवेज कॉलोनी में रहनेवाले व वाटरवेज विभाग में कार्यरत एकाउंटेंट अजय कुमार सिन्हा की 20 वर्षीया पुत्री सह नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी सिम्मी सलोनी की शनिवार को हुई हत्या कहीं कथित प्रेमी तो नहीं की है? खिलाड़ियों और मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के […]

शनिवार को हुई थी वारदात

दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र की वाटरवेज कॉलोनी में रहनेवाले व वाटरवेज विभाग में कार्यरत एकाउंटेंट अजय कुमार सिन्हा की 20 वर्षीया पुत्री सह नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी सिम्मी सलोनी की शनिवार को हुई हत्या कहीं कथित प्रेमी तो नहीं की है? खिलाड़ियों और मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, डरहार का राजा पिछले एक महीने से सिम्मी का पीछा कर रहा था. इस दौरान 25 जून की शाम पोलो मैदान के पास अकेले देख उक्त युवक ने सिम्मी का हाथ पकड़ कर प्यार
कथित प्रेमी ने…
का इजहार किया था. अचानक इस हरकत के बाद सिम्मी काफी डर गयी थी. सिम्मी ने इसकी शिकायत भाई समेत अन्य खिलाड़ियों को की थी. इसके बाद खिलाड़ियों ने मिल कर उक्त युवक की जम कर पिटाई की थी. पिटाई के बाद युवक ने देख लेने की धमकी दी थी. इसके बाद खिलाड़ियों व सिम्मी के भाई ने युवक के भाई राजू को बुला कर राजा पर लगाम लगाने की हिदायत दी. बताया जाता है इस पूरे घटना को जिले के कई आला अधिकारियों ने भी देखा था. इस घटना के सामने आने पर आशंका जतायी जा रही है कि कहीं राजा ने बदला लेने के लिए सिम्मी सलोनी की हत्या कर दी. इसकी जानकारी लगते ही बहादुरपुर पुलिस राजा की तलाश में जुट गयी है. बता दें कि शनिवार की सुबह सिम्मी सुबह करीब 4.30 बजे टहलने निकली थी, लेकिन समय से घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ी. इस बीच घर से चंद कदम की ही दूरी पर पानी टंकी परिसर में सिम्मी का लहूलुहान लाश पाया गया था.
एएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा. एएसपी दिलनवाज अहमद और बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह रविवार को घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही कॉलोनी के लोगों और मृतका के परिजनों से गहन पूछताछ की. परिजनों से पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की.
पोलो मैदान में 25 जून को किया था प्यार का इजहार
सिम्मी की शिकायत पर राजा की खिलाड़ियों ने की थी पिटाई
पिटाई के बाद युवक ने दी थी देख लेने की धमकी
पिछले माह से युवक कर रहा था सिम्मी का पीछा
बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझ जायेगी.
सत्यवीर सिंह, एसएसपी, दरभंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >