एक ही रात में चार घरों में चोरी

केवटी : थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रूपए के सामान की चोरी कर ली. बताया जाता है कि चोरों ने शरत चन्द्र झा, सुभाष झा, विजयकांत झा सहित राजू झा के घर घटना को अंजाम दिया. गृहस्वामी शरत […]

केवटी : थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रूपए के सामान की चोरी कर ली. बताया जाता है कि चोरों ने शरत चन्द्र झा, सुभाष झा, विजयकांत झा सहित राजू झा के घर घटना को अंजाम दिया. गृहस्वामी शरत चन्द्र झा व सुभाष झा परदेस में रहते हैं. उनके बंद घरों के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर तथा विजयकांत झा के घर की टाटी तोड़कर हजारों रुपए की कीमती सामान चोरी कर ली. वहीं राजू झा के घर चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा. स्थानीय थाना को घटना की सूचना नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >