हादसे में महिला की मौत बाइक सवार जख्मी

सदर : एनएच 57 फोरलेन पर जीवछ घाट के निकट शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल एवं टेंपो की टक्कर में टेम्पो पर सवार एक महिला की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में बाइक सवार भी घायल हो गये. मृत महिला भालपट्टी ओपी के मालीटोल निवासी स्व. नागेंद्र ठाकुर की पत्नी सिया देवी बतायी गयी है. […]

सदर : एनएच 57 फोरलेन पर जीवछ घाट के निकट शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल एवं टेंपो की टक्कर में टेम्पो पर सवार एक महिला की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में बाइक सवार भी घायल हो गये.

मृत महिला भालपट्टी ओपी के मालीटोल निवासी स्व. नागेंद्र ठाकुर की पत्नी सिया देवी बतायी गयी है. वहीं घायल बाइक सवार रैयाम थाना के बलसारा गांव के सगीर खान के पुत्र मजहर खान बताया गया है. जानकारी के अनुसार ऑटो चालक यात्रियों को लेकर सकरी की तरफ से दरभंगा की ओर आ रहा था.
इसी बीच जीवछ घाट चौक पर लोआम की ओर से आ रही मोटरसाइकिल के फोरलेन पर चढ़ते ही टक्कर हो गयी. इस घटना में टेम्पो पर बगल में बैठी महिला चपेट में आ गयी एवं घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने लाश को कब्जे में कर लिया एवं दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. इधर थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >