सिक्योरिटी मनी दोगुना बढ़ी

बिजली हुई महंगी. कमर्शियल कनेक्शन की दर में भी इजाफा दरभंगा : हाल ही में बढ़े टैरिफ दर से बिजली उपभोक्ता अभी पूरी तरह से उबर भी नहीं पाये थे कि विभाग ने बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी दर में इजाफा कर दिया है. टैरिफ की ही तरह इसमें जर्बदस्त वृद्धि की गयी […]

बिजली हुई महंगी. कमर्शियल कनेक्शन की दर में भी इजाफा

दरभंगा : हाल ही में बढ़े टैरिफ दर से बिजली उपभोक्ता अभी पूरी तरह से उबर भी नहीं पाये थे कि विभाग ने बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी दर में इजाफा कर दिया है. टैरिफ की ही तरह इसमें जर्बदस्त वृद्धि की गयी है. सिक्योरिटी की राशि को विभाग ने दोगुना बढ़ा दिया है. यह नियम नया कनेक्शन लेनेवालों के लिए लागू होगा. सबसे चौंकानेवाला पहलू यह है कि नया निर्धारित दर एक अप्रैल 2017 से ही प्रभावी किया गया है.
यानी चालू वित्तीय वर्ष में बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को बढ़े हुए चार्ज का भुगतान विभाग को करना पड़ेगा. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के चीफ इंजीनियर डीएन तिवारी ने इसे लेकर पत्र भेजते हुए विभाग को निर्देश जारी किया है. इसके अनुसार बीते तीन माह में नये कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को नए सिक्योरिटी दर के मुताबिक राशि का भुगतान करना होगा.
किस कनेक्शन पर कितने का इजाफा: ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू डीएस वन उपभोक्ताओं को एक किलो वाट तक कनेक्शन सिक्योरिटी दर पूर्ववत चार सौ रखा गया है. अरबन क्षेत्र डीएस-टू उपभोक्ताओं को एक किलो वाट तक जहां चार सौ रुपये लगता था, अब उन्हें आठ सौ रुपये की दर से भुगतान करना पड़ेगा. ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता अगर दो किलो वाट के दायरे में आते हैं तो उन्हें अरबन क्षेत्र के उपभोक्ता के सामान मानते हुए विभाग आठ सौ रुपये का चार्ज करेगी. ग्रामीण व्यवसायिक कनेक्शन पर लगने वाला सिक्योरिटी दर 1200 के स्थान पर अब 1300 रुपये कर दिया गया है. ग्रामीण एनडीएस वन के एक किलोवाट के लिये छह सौ रुपये, एनडीएस-टू के 0.5 किलोवाट के लिये सात सौ, एक किलोवाट तक 1300, आटा चक्की व मशाला आदि मिलरों के कनेक्शन पर एक किलो वाट तक 1200 व इंडस्ट्रियल कनेक्शन पर एक एचपी तक चार सौ रुपये भुगतान करना पड़ेगा.
घरेलू कनेक्शन पर सबसे अधिक वृद्धि: विभाग ने कनेक्शन सिक्योरिटी दर में सभी तरह के उपभोक्ताओं पर बोझ डाला है. इसमें सबसे अधिक बोझ शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर डाला गया है. सिक्योरिटी दर में दोगुना इजाफा कर दिया गया है. छोटे उद्योग व कमर्शियल कनेक्शन धारकों की सिक्यूरिटी राशि भी बढ़ी है.
जल्द भेजा जायेगा उपभोक्ताओं को नोटिस
विभाग होगा मालामाल
कनेक्शन सिक्योरिटी दर में बढ़ोतरी से विभाग मालामाल होगा. नगर क्षेत्र में हर माह नये कनेक्शनधारक उपभोक्ताओं की संख्या चार सौ के करीब हैं. इस मुताबिक विभाग को प्रत्येक माह एक लाख 60 हजार रुपये के राजस्व में बढ़ोतरी होने वाला है. ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं की बिजली खपत एक किलोवाट से अधिक होने पर नये दर लागू होने से विभाग को और फायदा होगा.
1200 उपभोक्ताओं से शेष राशि की होगी वसूली
बीते तीन माह में नगर बिजली व लहेरियासराय कार्यालय से नये कनेक्शन लेने वाले उनभोक्ताओं की संख्या करीब 1200 है. कनेक्शन लेते समय इन्हें सिक्यारिटी मनी के तौर पर विभाग को चार सौ रुपये जमा करना पड़ा था. अब नया दर लागू किये जाने के कारण इन उपभोक्ताओं को चार सौ रुपये और विभाग को भुगतान करना पड़ेगा. ऐसे उपभोक्ताओं से शेष राशि की वसूली की जायेगी. इसके लिए विभाग नोटिस भेजने की तैयारी में है.
एक अप्रैल 2017 से प्रभावी होगी नयी दर
नगर बिजली सहायक अभियंता व लहेरियासराय बिजली सहायक अभियंता क्रमश: कुंदन कुमार व पुनेंद्र सिंह ने बताया कि नये कनेक्शन की सिक्यूरिटी दर में बढ़ोतरी की गयी है. यह एक अप्रैल से ही प्रभावी हो गया है. तीन माह में कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को बढ़े हुये दर से शेष राशि भुगतान करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >