लोक अदालत में एसबीआइ ने वसूले पौने दो करोड़ रुपये

दरभंगा : उदारीकृत ऋण समझौता योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक की 54 शाखाओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत में बकायेदारों से एक करोड़ 77 लाख 63 हजार रुपये की वसूली की. दरभंगा एवं सीतामढ़ी में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में बकायेदारों ने ऋण जमा कर ‘ऋण मुक्त पत्र’ प्राप्त किया. क्षेत्रीय प्रबंधक सुधाकर देव ने […]

दरभंगा : उदारीकृत ऋण समझौता योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक की 54 शाखाओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत में बकायेदारों से एक करोड़ 77 लाख 63 हजार रुपये की वसूली की. दरभंगा एवं सीतामढ़ी में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में बकायेदारों ने ऋण जमा कर ‘ऋण मुक्त पत्र’ प्राप्त किया. क्षेत्रीय प्रबंधक सुधाकर देव ने लोक अदालत में भाग लेकर लोगों को उदारीकृत योजना की विशेषता की जानकारी दी. दरभंगा जिला के 213 चूककर्ताओं से 88 लाख 91 हजार एवं सीतामढ़ी जिले के 241 चूककर्ताओं से 88 लाख 72 हजार रुपये की वसूली की गयी है. मुख्य प्रबंधक सहित संबंधित शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >