Coronavirus in Bihar : पटना एम्स में कोरोना से दो की मौत, जिले में मिले 170 और संक्रमित

पटना एम्स में मुंगेर के 79 वर्षीय निर्मल कुमार जलान जबकि वैशाली के 75 वर्षीय रामवृक्ष राय की मौत हो गयी है.

फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में सोमवार को दो लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नये मरीजों में 17 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है.

एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में मुंगेर के 79 वर्षीय निर्मल कुमार जलान जबकि वैशाली के 75 वर्षीय रामवृक्ष राय की मौत हो गयी है.

वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 17 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. जिनमें मुंगेर, मधेपुरा, पटना, मधुबनी, समस्तीपुर, जहानाबाद, नालंदा, पूर्णिया के मरीज हैं. इसके अलावा एम्स में आठ लोगों ने कोरोना को मात दे दी जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया.

इधर, पटना जिले में सोमवार को 170 कोरोना संक्रमित मिले हैं. खास बात यह है कि इन सभी कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की भी जांच करायी जा रही है.

पीएमसीएच में जांच में आज भी कई लोग कोरोना संक्रमित पाये गये. उनका कोविड वार्ड में इलाज हो रहा है. कोरोना की जांच के लिए पीएमसीएच व जिले के सभी पीएचसी में व्यवस्था की गयी है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >