7th Pay Commission: कोरोना के कारण नहीं कटेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है. पिछले दिनों खबर चल रही थी कि कोरोना के कारण केंद्रीय कर्मचारियों और उनसे जुड़े पेंशनर्स की सैलरी या पेंशन को काटा जाएगा. जबकि वित्त मंत्रालय ने इस खबर को झूठा करार देते हुए कहा कि ऐसा किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना पैर पसार चुका है. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसे रोकने के लिये देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है. पिछले दिनों खबर चल रही थी कि कोरोना के कारण केंद्रीय कर्मचारियों और उनसे जुड़े पेंशनर्स की सैलरी या पेंशन को काटा जाएगा. जबकि वित्त मंत्रालय ने इस खबर को झूठा करार देते हुए कहा कि ऐसा किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है. कोरोना वायरस संकट में बीते दिनों सभी सांसदों के वेतन में एक साल के लिए 30 फीसदी की कटौती की घोषणा हो चुकी है.

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि इस तरह की खबरें मीडिया में आ रही थीं कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 20 प्रतिशत तक काटी जाएगी. ये गलत खबर है. इसके अलावा उनके पेंशन में भी कटौती की खबर जारी हुई है जिसे भी केंद्र सरकार ने गलत करार दिया है. ट्वीट में कहा गया था कि सैलरी और पेंशन को लेकर केंद्र सरकार के कैश मैनेजमेंट दिशा निर्देश वही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >