CM Nitish Gift: बिहार में चुनाव से पहले नौकरियों की बौछार, इस विभाग में 3943 पदों पर भर्ती

CM Nitish Gift: बिहार में इस साल नौकरियों की बौछार हो सकती है. फिलहाल, ग्रामीण विकास विभाग ने 3943 पदों पर भर्ती निकाली है. इसकी जानकारी खुद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दी है. पढ़ें पूरी खबर…

CM Nitish Gift: बिहार के लिए यह साल महत्वपूर्ण है. इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारियां शुरू कर दी हैं. नेतागण लोगों के बीच भी पहुंच रहे हैं. बिहार की जनता को भी इस साल सरकार से कई उम्मीदें हैं. खासकर युवाओं को नौकरी के क्षेत्र में. इसी क्रम में बिहार सरकार ने चुनाव से पहले नौकरी की पोटली खोल दी है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025- 26 में ग्रामीण विकास विभाग में 3943 पदों पर भर्ती की जायेगी. इसकी जानकारी आयोग को भेजी गयी है. 

2024 में 883 जॉब फेयर लगाए गए

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2025 में 12 लाख नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने का का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि हर जिले के प्रत्येक प्रखंड में जॉब फेयर लगाकर राज्य के बेरोजगार नौजवानों और युवतियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया गया. साल 2024-25 में 883 जॉब फेयर लगाया गया, जिनमें 62553 से अधिक लोगों को अलग-अलग तरह के कार्यों में अवसर दिया गया.

बिहार में नर्सों को राहत

बिहार नर्स सर्विस कैडर को राहत देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस कैडर के कर्मियों को जिला स्तर पर ही सेवा निवृति लाभ, एसीपी और अवकाश संबंधी स्वीकृति देने का निर्णय लिया है. विभाग ने इसको लेकर जारी निर्देश में कहा है कि 60 दिनों की अवधि तक की लीव की स्वीकृति जिला स्तर पर दी जा सकेगी. अभी तक नर्सों के सेवा निवृति लाभ से लेकर एसीपी और एमएसीपी की स्वीकृति मुख्यालय स्तर पर दी जाती थी. इस व्यवस्था की वजह से कई प्रकार की तकनीकी समस्याएं आती थीं. इसे दूर करने के लिए सरकार ने सेवा निवृति लाभ के साथ ही 60 दिनों के अवकाश की स्वीकृति की शक्तियां सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक और अति विशिष्ट अस्पताल के निदेशक को देने का निर्णय लिया है. विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. 

ALSO READ: CM Nitish Gift: इस जिले में 3 नए पुलों का प्रस्ताव, 70 KM की दूरी 16 KM में होगी तय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >