Vande Bharat Train: बिहार में अब यहां हुआ वंदे भारत पर पथराव, टूटा खिड़की का कांच, एक शातिर धराया

Vande Bharat Train: बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव हुआ. शुक्रवार सुबह गोरखपुर से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन पर शातिरों ने पत्थर फेंके. जिसके बाद आरपीएफ ने एक शातिर को तत्परता के साथ हिरासत में लिया. फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है.

Vande Bharat Train: बिहार में एक के बाद एक वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव को लेकर खबर सामने आ रही है. इस बीच आज शुक्रवार की सुबह फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. जानकारी के मुताबिक, यह मामला पश्चिम चंपारण के बगहा में पठखौली ओपी थाना क्षेत्र के अवसानी हॉल्ट के पास की है. दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह गोरखपुर से पटना जा रही थी, तभी करीब तीन बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव किया.

खिड़की का टूटा कांच

इस घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस के एक बोगी का एक शीशा टूट गया. हालांकि, ट्रेन में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए. उन्हें कोई चोट नहीं आई. इस घटना की सूचना आरपीएफ को दी गई. जिसके बाद आरपीएफ ने तत्परता दिखाई और एक को हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लिए गए बदमाश की पहचान सुदर्शन के रूप में हुई है. आरपीएफ की ओर से बदमाश से पूछताछ की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की गई.

आरपीएफ चला रही अभियान

इधर, घटना को लेकर आरपीएफ के अधिकारियों की माने तो, पकड़े गए शातिरों की उम्र 13 साल से अधिक है. बता दें कि, लगातार बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर हो रहे पथराव के कारण आरपीएफ की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. ताकि, इस तरह की घटनाओं पर विराम लगाया जा सके.

मुजफ्फरपुर में हुआ था पथराव

याद दिला दें कि, इससे पहले रविवार को 26502 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस जब गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही थी, तब मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना अंतर्गत महम्मदपुर बलमी गांव के पास कुछ अज्ञात बच्चों ने उस पर पत्थरबाजी कर दी थी. हालांकि, गनीमत रही कि, उस समय वहां कोई यात्री नहीं था.

Also Read: PM Modi in Bihar: ‘बाबा से आप लोगन खातिर प्रार्थना करत बानी’, सोमेश्वर नाथ को नमन कर पीएम मोदी ने भोजपुरी में शुरू किया भाषण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >