नोटबंदी की याद ताजा होने लगी

बेतिया : शहर की एटीएम ने लोगों को एक बार फिर से नोटबंदी के दिनों की याद ताजा कर दी है. नोटबंदी के बाद मिली कुछ दिनों की राहत के बाद एक बाद एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. शहर की एटीएम पर लग रही ग्राहकों की कतार लोगों की परेशानी को […]

बेतिया : शहर की एटीएम ने लोगों को एक बार फिर से नोटबंदी के दिनों की याद ताजा कर दी है. नोटबंदी के बाद मिली कुछ दिनों की राहत के बाद एक बाद एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है.

शहर की एटीएम पर लग रही ग्राहकों की कतार लोगों की परेशानी को बयां कर रही है. आरबीआइ ने भले ही 13 मार्च से कैस निकालने की लिमिट समाप्त कर दी है, लेकिन यहां लोगों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है. शहर के अधिकांश एटीएम या तो बंद रहते हैं या फिर उनमें कैस ही उपलब्ध नहीं है. इसकी वजह से जो चंद एटीएम चालू हैं, उन पर लोगों की लंबी-लंबी कतार लगने लगी है. सुबह से ही लोग कैश निकासी को लेकर एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर काटने को मजबूर है. हालांकि इसकी एक वजह यह भी बतायी जा रही है कि कैस लिमिट समाप्त होने के बाद लोग ज्यादा- से- ज्यादा पैसा की निकासी करना चाहते है.
कई लोग तो एक बार में चार-पांच एटीएम से अपने मनमाफिक राशि की निकासी कर रहे है . इसकी वजह से भी एटीएम में कैश की किल्लत व लंबी लाईन लगरही है. बावजूद इसके बड़ी समस्या एटीएम में कैश की अनुपलब्धता है. जिसने लोगों की परेशानी को बढ़ा रखा है. लगन की शुरुआत होने वाली है. शादी -ब्याह के मौसम में एटीएम का बुरा हाल लोगों को चिंता में डाल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >