मुखिया से मांगी तीन लाख रंगदारी

बेतिया/ मैनाटांड़ : मैनाटांड़ ़ प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया चुमन प्रसाद से फोन पर अपराधियों ने तीन लाख रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है. इसको लेकर मुखिया का पूरा परिवार दहशत में है. इस बावत मुखिया चुमन प्रसाद ने पुरूषोत्तमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज […]

बेतिया/ मैनाटांड़ : मैनाटांड़ ़ प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया चुमन प्रसाद से फोन पर अपराधियों ने तीन लाख रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है. इसको लेकर मुखिया का पूरा परिवार दहशत में है. इस बावत मुखिया चुमन प्रसाद ने पुरूषोत्तमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी में मुखिया चुमन ने बताया है कि उनके मोबाइल फोन पर 13 नवंबर की शाम 4.40 बजे मोबाइल संख्या-7765028877 से फोन आया. फोन करने वाले ने अपने को अकबर बताया. मुखिया को धमकी देते हुए कहा कि तीन लाख रुपये रंगदारी दे दो. रंगदारी की राशि नहीं देने पर हत्या कर दी जायेगी. उसके बाद फोन करने वाले ने फोन काट दिया. इससे मुखिया का पूरा परिवार दहशत में है. पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मुखिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर रंगदारी मांगने वाले का नंबर सर्विलांस पर ले लिया गया है. जल्द ही मामले से परदा उठ जायेगा.
मुखिया ने पुरुषोत्तमपुर थाने में फोन करने वाले के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >