चार शराब कारोबारी चढ़े पुलिस के हत्थे

श्रीनगर : बैरिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आ रही शराब की खेप समेत चुलाई शराब के साथ चार कारोबारियों को दबोचने में कामयाबी पाई है. बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. उत्तर प्रदेश से लायी जा रही शराब लैला के 118 बोतल लौकरिया-बथना […]

श्रीनगर : बैरिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आ रही शराब की खेप समेत चुलाई शराब के साथ चार कारोबारियों को दबोचने में कामयाबी पाई है. बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. उत्तर प्रदेश से लायी जा रही शराब लैला के 118 बोतल लौकरिया-बथना मुख्य रोड में छापेमारी कर बरामद की गयी और मौके से दो बाइकों पर सवार दो लोगों का पीछा किया गया, जिसमें से एक को पकड़ा गया. और दूसरा भागने में सफल हो गया.

उसके पास से लैला शराब की बोतलें और बाइक बरामद हुई. इस मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि पखनाहा बाजार में चुलाई के शराब के साथ रामसूरत महतो, ललन राम व तुलसी साह को पकड़ा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >