दो छात्रों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत
बेतिया : अरेराज-बेतिया मुख्य पथ घर्दना पोखरा के समीप तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को कुचल दिया. जिससे घटना स्थल पर एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरे का एमजेके अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक छात्र मुफस्सिल थाना के हरदिया के हरिलाल प्रसाद का पुत्र चंदन कुमार बताया […]
बेतिया : अरेराज-बेतिया मुख्य पथ घर्दना पोखरा के समीप तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को कुचल दिया. जिससे घटना स्थल पर एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरे का एमजेके अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मृतक छात्र मुफस्सिल थाना के हरदिया के हरिलाल प्रसाद का पुत्र चंदन कुमार बताया गया है. जबकि गंभीर रूप से घायल छात्र बरवत के राम साह का पुत्र बृजेश कुमार बताया गया है. दोनों छात्र सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरवत के छात्र हैं. वहीं ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.
घटना बुधवार की सुबह की बतायी गयी है. घटना के बावत बताया जाता है कि बृजेश कुमार व चंदन कुमार साइकिल से कोचिंग में पढ़ने के लिए बेतिया आ रहे थे. वे जैसे हीं घर्दना पोखरा के समीप पहुंचे बेतिया की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. जिससे चंदन की घटना स्थल पर हीं मौत हो गयी.
दन सरस्वती विद्या मंदिर में 10 वीं का छात्र है. जबकि बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया.
वह 9 वीं कक्षा में पढ़ता है. घटना की सूचना मिलते हीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे. मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. वहीं घायल छात्र को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया.