अिधवक्ता के घर बदमाशों ने फोड़े पटाखे, जले घर

बेतिया : शहर के बसवरिया मोहल्ले में दिपावली बीत जाने के बावजूद शरारती तत्वों ने अधिवक्ता के घर पर आतिशबाजी की. आतिशबाजी के दौरान अधिवक्ता के घर में आग लग गयी. इस अगलगी में करीब 70 हजार का सामान जल गये. स्थानीय लोग व गृहस्वामी के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. जब आतिशबाजी […]

बेतिया : शहर के बसवरिया मोहल्ले में दिपावली बीत जाने के बावजूद शरारती तत्वों ने अधिवक्ता के घर पर आतिशबाजी की. आतिशबाजी के दौरान अधिवक्ता के घर में आग लग गयी. इस अगलगी में करीब 70 हजार का सामान जल गये.

स्थानीय लोग व गृहस्वामी के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. जब आतिशबाजी का विरोध अधिवक्ता के पुत्रों ने की, तो शरारती तत्वों ने अधिवक्ता के पुत्रों के साथ मारपीट की व सोने का चेन व नगद छीन कर फरार हो गये. इस बाबत अधिवक्ता हृदया प्रसाद श्रीवास्तव ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अपने ही मोहल्ले के रौशन कुमार, पशुराम पटेल,रवि पटेल, जीतेश पटेल को आरोपी बनाया गया है.
प्राथमिकी में अधिवक्ता ने बताया है कि आरोपियों ने ग्रुप में रहते हैं. आये दिन कोई न कोई शरारत करते रहते हैं. इसी क्रम में सभी आरोपी उनके घर पर आये व बम-पटाखा फोड़ने लगे. जिससे आग लग गयी. घर में रखा करीब 70 हजार का समान जल गया. जब इसका विरोध किया गया,तो आरोपियों ने अधिवक्ता के पुत्र हर्षित व सचित श्रीवास्तव से मारपीट की.
उनके गले से सोने का चेन व नगद छिन कर फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
शरारती तत्वों की करतूत
विरोध करने पर की अधिवक्ता के पुत्रों की पिटाई, चेन व नगद छीन कर फरार
आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >