आरकेस्ट्रा की लड़की को नशे की सुई दे उठाने के उठी थी अफवाह
बेतिया : दुर्गाबाग में आरकेस्ट्रा की लड़की को उठाने के अफवाह पर स्थानीय लोगों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी. घायल युवक मुफस्सिल थाना के कठैया के लालबाबू महतो बताया गया है. घटना की सूचना मिलते हीं नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. आक्रोशित लोगों के चंगुल से लड़की उठाने के आरोपी युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए एमजेके अस्पताल ले गयी. घटना मंगलवार की बतायी गयी है.
हालांकि एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि बरवत के एक आरकेस्ट्रा की लड़की उठाने का अफवाह फैलाया गया था. जबकि आरकेस्ट्रा संचालक धामू महतो ने अपने यहां सभी लड़कियों के होने की बात कही है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि दुर्गाबाग में कुछ लड़कों द्वारा एक लड़की को बेहोशी की सूई लगा उठाने की बात कही गयी. दिन दहाडे लड़की उठाने की बात सुनकर आस-पास के लोग इक्कठ्ठा होने लगे. तभी लोगों ने एक युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा. संदिग्ध स्थिति में दिख रहे लालबाबू को लोगों ने पकड़ लिया व लड़की उठाने का आरोप लगाते हुए उसकी पीटाई करने लगे.
युवक के साथ मारपीट की घटना की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने युवक को छुड़ायी व इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करायी. नगर थानाध्यक्ष ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है. अगर लड़की उठाने की बात अफवाह निकली,तो युवक के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.
