बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश के निश्चय यात्रा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है. नौ नवंबर से आरंभ हो रही निश्चय यात्रा के लिए पहला पड़ाव बेतिया में होने की संभावना है.
निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत श्री कुमार नौतन प्रखंड के पकडि़या पंचायत में चिन्हित किये गये महादलित बस्तीमें जा सकते है. इसके लिए जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार समेत अन्य आलाधिकारियों ने पकडि़या पंचायत का दौरा भी किया. वहीं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के निरीक्षण के लिए भी मुख्यमंत्री की योजना है. इसे देखते हुए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में शेष कार्यो को अंतिम रुप देने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अपने यात्रा के क्रम में जिले के
बगहा, नरकटियागंज एवं बेतिया मे कुछ योजनाओ का भौतिक निरीक्षण भी करेंगे. इसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री का एक आमसभा भी होगा जो संभवत: महाराजा स्टेडियम में होगा. जबकि वे मुख्यमंत्री सात निश्चय के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय पहली प्राथमिकता में शामिल है, जिसमें आर्थिक हल, युवाओं को बल, आरक्षित रोजगार महिलाओं का अधिकार, हर घर बिजली, हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली और नालियां, शौचालय निर्माण, घर का सम्मान और अवसर बढ़े, आगे पढ़े को शामिल किया गया है.
महराजा स्टेडियम में होगी मुख्यमंत्री की सभा
महादलित बस्ती का भी सीएम कर सकते हैं दौरा
