बेतिया : अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पश्चिमी चंपारण पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी पेट्रोल पंप 15 नवंबर 16 को बंद रहेंगे. तीन नवंबर 16 को पेट्रोलियमपदार्थ का उठाव नहीं करेंगे. एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद और सचिव अमला प्रसाद ने बताया कि यह बंदी और उठाव पर रोक अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बिहार पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जायेगा.
15 नवंबर को बंद रहेंगे िजले के सभी पेट्रोल पंप
बेतिया : अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पश्चिमी चंपारण पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी पेट्रोल पंप 15 नवंबर 16 को बंद रहेंगे. तीन नवंबर 16 को पेट्रोलियमपदार्थ का उठाव नहीं करेंगे. एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद और सचिव अमला प्रसाद ने बताया कि यह बंदी और उठाव पर रोक […]

इनकी मुख्य मांगों में फार्मूला में बदलाव कर मार्जिन बढ़ाना, एथनॉल मिश्रण में डीलरों व ग्राहकों के हितों की रक्षा, अखिल भारतीय स्तर पर ट्रांसपोर्ट टेंडर के दरों में एकरूपता, शौचालय की समस्या एवं समाधान तथा आपूर्ति में तेल की कमी और ऑटोमेशन के माध्यम से कमी की क्षतिपूर्ति शामिल है.
पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने लिया निर्णय
कमेटियों के गठन से भी नहीं सुलझ पाया विवाद