महुआभूसा में कैंप कर रही तीन सेक्शन फोर्स

गौनाहा : थाना क्षेत्र के महुआ भूसा गांव का विवाद अभी तक पूर्णरूपेण सुलझ नहीं सका है. हालांकि एक सप्ताह पूर्व यहां दो गुटों के बीच विवाद हुई थी. जिसके बाद शांति समिति की बैठक कर प्रशासन ने दोनों पक्षों की पांच-पांच लोगों की कमेटियां बनाकर मामला को सुलझाने का प्रयास किया था. परंतु अभी […]

गौनाहा : थाना क्षेत्र के महुआ भूसा गांव का विवाद अभी तक पूर्णरूपेण सुलझ नहीं सका है. हालांकि एक सप्ताह पूर्व यहां दो गुटों के बीच विवाद हुई थी.

जिसके बाद शांति समिति की बैठक कर प्रशासन ने दोनों पक्षों की पांच-पांच लोगों की कमेटियां बनाकर मामला को सुलझाने का प्रयास किया था. परंतु अभी भी यहां तीन सेक्सन फोर्स तैनात है. पुलिस हर समय यहां नजर रख रही है. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश से यहां अभी भी फोर्स तैनात है और अगले आदेश की प्रतीक्षा में डटे रहेंगे. विदित हो कि दो गुटों की मारपीट में यहां कुल 17 लोग घायल हो गये थे.
वरीय पदाधिकारियों ने यहां कमेटी बनाकर मामले को सुलझाने का हरसंभव प्रयास किया था. लेकिन प्रशासन और पुलिस को आशंका है कि यहां का विवाद पूर्ण रूप से नहीं सुलझा है. इसलिए पुलिस की तैनाती जारी है. ताकि शांति व्यवस्था कायम रह सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >