अब रविवार को भी जमा होगा बिजली बिल

बेतिया. जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है. अब रविवार को भी बिजली बिल की राशि जमा होगी और इसके लिए रविवार को भी विद्युत विभाग का काउंटर खुला रहेगा. जहां उपभोक्ता अपने बकाये विद्युत विपत्र की राशि जमा करा सकेंगे. यह जानकारी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने दी. […]

बेतिया. जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है. अब रविवार को भी बिजली बिल की राशि जमा होगी और इसके लिए रविवार को भी विद्युत विभाग का काउंटर खुला रहेगा. जहां उपभोक्ता अपने बकाये विद्युत विपत्र की राशि जमा करा सकेंगे. यह जानकारी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने दी.

उन्होंने बताया कि यह सुविधा उपभोक्ताओं की परेशानी के मद्देनजर की गयी है.

बीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा: मझौलिया : बीआरसी भवन में बीडीओ जितेन्द्र राम ने विभिन्न संचालित योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान प्रखंड में हो रहे सर्वे के अलावा स्नातक मतदाता फार्म, राशन-केरोसिन कूपन के वितरण समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली. कहा कि कूपन वितरण में पारदर्शिता बरतें. उन्होंने बताया कि योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने योजनाओं में पारदर्शिता बरतने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >