सड़क के लिए गांधीगीरी पर उतरे विनय बिहारी

बेतिया : मनुआपुल-रतवल जर्जर सड़क को बनाने के लिए लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी ने गांधीगिरी का सहारा लिया है. सड़क नहीं बनने तक उन्होंने कुरता व पैजामा नहीं पहनने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जब तक इस जर्जर सड़क पर राज्य सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होती है, वह […]

बेतिया : मनुआपुल-रतवल जर्जर सड़क को बनाने के लिए लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी ने गांधीगिरी का सहारा लिया है. सड़क नहीं बनने तक उन्होंने कुरता व पैजामा नहीं पहनने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जब तक इस जर्जर सड़क पर राज्य सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होती है, वह तब तक अपना वस्र नहीं पहनेंगे़ इसको लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है. विधायक विनय बिहारी ने बताया कि मनुआपुल-रतवल महात्मा बुद्ध पुल जानेवाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. लंबे अरसे से वे इस सड़क के निर्माण की मांग उठाते रहे हैं.

उन्होंने बताया कि 2012 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद भी अब तक इस सड़क के निर्माण को लेकर राज्य सरकार ने कोई पहल नहीं की. उन्होंने इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार विधानसभा में भी आवाज उठायी. इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट पर धरना भी दिया गया. जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम को मांग पत्र भी सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >