नवंबर के अंतिम सप्ताह में दीक्षांत समारोह, मंत्री ने न्योता स्वीकारा

कोल्हान िववि. समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे मुख्य अतिथि प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह ने दिल्ली में एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की मुलाकात चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे. विवि प्रशासन […]

कोल्हान िववि. समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे मुख्य अतिथि

प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह ने दिल्ली में एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की मुलाकात
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे. विवि प्रशासन ने अबतक समारोह की तिथि की घोषणा नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही तिथि की घोषणा की जायेगी. कोल्हान विवि के प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की थी.
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि का आमंत्रण दिया. इसे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार कर लिया. विवि प्रशासन अब द्वितीय दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुट गया है. विवि परिसर में समारोह का आयोजन होगा. मालूम हो कि कोल्हान विवि की स्थापना के आठ साल में यह दूसरा दीक्षांत समारोह होने वाला है. बीते दो साल से दीक्षांत समारोह के आयोजन का प्रयास चल रहा है.
प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार
टॉपर को मिलेगा गोल्ड मेडल
विवि प्रशासन ने वैसे विद्यार्थियों की सूची पहले से ही तैयार की है, जिन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा. विभिन्न विषय के टॉपर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाना है. अन्य विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा. कई विद्यार्थी समारोह के दौरान प्रमाण पत्र लेने के लिए विवि में आवेदन कर चुके हैं.
कुलपति के आते ही होगी तिथि की घोषणा
कुलपति डॉ आरपीपी सिंह फिलहान विवि में नहीं है. इसके कारण तिथि की घोषणा नहीं हो पा रही है. 26 अक्तूबर को कुलपति विवि पहुंचेंगे. इसके बाद तिथि की घोषणा की जायेगी.
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कोल्हान विवि के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. दिल्ली में मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने का आमंत्रण दिया गया है. केयू में द्वितीय दीक्षांत समारोह होना लगभग तय हो गया है. कुलपति के आने के बाद विचार-विमर्श कर तिथि की घोषणा की जायेगी. – डॉ रंजीत सिंह, प्रतिकुलपति, कोल्हान विवि
इसी सत्र से नये सिलेबस से पढ़ेंगे बांग्ला के विद्यार्थी
इस साल यूजी व पीजी में नामांकन लेने वालों पर होगा लागू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >