मैनाटांड़ थानाध्यक्ष की पत्नी ने किया खुदकुशी का प्रयास

बेतिया/नरकटियागंज : मैनाटांड़ थानाध्यक्ष रफीकुर्ररहमान की पत्नी सब्बा खां ने छत से कूद कर खुदकुशी करने का प्रयास किया है. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए बेतिया स्थित निजी अस्पताल लाया गया़ हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया़ मामले की सूचना पाकर एसपी विनय कुमार, एसपी राजेश अस्पताल पहुंच मामले […]

बेतिया/नरकटियागंज : मैनाटांड़ थानाध्यक्ष रफीकुर्ररहमान की पत्नी सब्बा खां ने छत से कूद कर खुदकुशी करने का प्रयास किया है. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए बेतिया स्थित निजी अस्पताल लाया गया़ हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया़ मामले की सूचना पाकर एसपी विनय कुमार, एसपी राजेश अस्पताल पहुंच मामले का जायजा लिया़ थानाध्यक्ष की पत्नी ने यह कदम तनाव में आकर उठाया है़ घटना शनिवार की रात दस बजे की बतायी जा रही है़

थानाध्यक्ष की पत्नी नरकटियागंज के मुखिया जी चौक स्थित अपने मायके आयीं हुई थी़ अचानक रात के समय वह तीन मंजिल छत से नीचे छलांग लगा दी़ आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी मे भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया रेफर कर दिया. बेतिया मे एक निजी क्लिनिक मे इलाज के बाद उसकी गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है. 20 दिन पहले थानाध्यक्ष रफीकुर्ररहमान की चार वर्षीय पुत्र अमान की मौत मैनाटांड़ में बिजली के करंट सें हो गई थी. परिजनों ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद से उसकी मां बराबर सदमे में रह रही थी.

आत्महत्या की नीयत से छत से कूद जाने का मामला, कुछ दिनों पहले इकलौते बेटे की हो गई थी मौत
नरकटियागंज स्थित अपने मायके आयी थीं थानाध्यक्ष की पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >