बेतिया : इलाज के दौरान मरीज की मौत से गुस्साये परिजनों ने शनिवार को एमजेके सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा आक्रोशित परिजनों ने मेल सर्जिकल वार्ड में तोडफोड़ भी की. मामला बढ़ता देख इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर, नर्स, कर्मी व निजी सुरक्षा गार्ड अस्पताल छोड़ मौके से फरार हो गये. सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाने में जुटी थी.
मरीज की मौत पर सदर अस्पताल में तोड़फोड़
बेतिया : इलाज के दौरान मरीज की मौत से गुस्साये परिजनों ने शनिवार को एमजेके सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा आक्रोशित परिजनों ने मेल सर्जिकल वार्ड में तोडफोड़ भी की. मामला बढ़ता देख इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर, नर्स, कर्मी व निजी सुरक्षा गार्ड अस्पताल छोड़ मौके […]

बताया जाता है कि लौरिया थाने के नोनियहवा टोला निवासी चांदसी चौधरी के दस वर्षीय बेटे मंतोष कुमार शनिवार को मिट्टी कोड़ने गया था. इस दौरान वह गढ्ढे में गिरकर जख्मी हो गया. इलाज के लिए परिजन उसे एमजेके सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मेल सर्जिकल वार्ड में भरती कर दिया. इधर, देर शाम इलाज के दौरान ही मंतोष की मौत हो गयी. इससे परिजन
मरीज की मौत
आक्रोशित हो उठे और हंगामा मचाना शुरू कर दिया. परिजनों के मुताबकि, उनका बेटा अस्पताल आया था, तो हालत ठीक थी. लेकिन, डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती. नाराज परिजनों ने ड्यूटी रूम, वार्ड के बेड, आलमारी व टेबल तोड़ दिया़. इसे देख डॉक्टर, नर्स के साथ ही वार्ड के मरीज भी अस्पताल छोड़ बाहर निकल गये. समाचार लिखे जाने तक हंगामा चल रहा था. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी़
इमरजेंसी वार्ड छोड़
भागे डॉक्टर व नर्स
सर्जिकल वार्ड का क्षतिग्रस्त ड्यूटी रूम.
मिट्टी में दब कर जख्मी हालत
में इलाज के लिए आया था
लौरिया का मंतोष
भड़के परिजनों ने जम कर किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस