शातिर चंकी गिरफ्तार पुलिस गिरफ्त में आरोपित.

सरिसवा : झौलिया थाना क्षेत्र के चैता गांव निवासी चंकी पांडेय को थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बुधवार की रात धर-दबोचा. पुलिस इसको बड़ी उपलब्धि मान रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि चंकी पर बेतिया नगर थाने में चार मामले क्रमश : कांड संख्या 139/14, 140/14, 174/14 और 175/14 दर्ज हैं. वर्ष 2014 से ही पुलिस […]

सरिसवा : झौलिया थाना क्षेत्र के चैता गांव निवासी चंकी पांडेय को थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बुधवार की रात धर-दबोचा. पुलिस इसको बड़ी उपलब्धि मान रही है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि चंकी पर बेतिया नगर थाने में चार मामले क्रमश : कांड संख्या 139/14, 140/14, 174/14 और 175/14 दर्ज हैं. वर्ष 2014 से ही पुलिस को उसकी तलाश थी. वह जाकिर अली गिरोह के लिए काम करता है. बेतिया शहर के व्यवसायी टिबलू और फिरोज पर चली गोलीकांड में भी वह अभियुक्त है. बताया कि दुर्गापूजा देखने के लिए वह बुधवार की रात मझौलिया आया था, इसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया. चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी के गिरफ्त में आने से पुलिस ने राहत की सांस ली है. थानाध्यक्ष के अनुसार उसे नगर थाना बेतिया को सुपुर्द कर दिया गया है.
व्यवसायी टिबलू पर चली गोलीकांड में था शामिल
बेतिया नगर के चार मामलों में थी तलाश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >