सीआइबी टीम ने नौ अवैध वेंडरों को किया गिरफ्तार

बेतिया/नरकटियागंज : समस्तीपुर की सीआइबी टीम ने शनिवार की देर रात्रि जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से नौ अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया है. वे सभी बगहा से बेतिया के बीच ट्रेनों में खाद्य साम्रगी की बिक्री कर रहे थे. इसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर अरुण कुमार झा ने बताया कि सीआइबी टीम को गुप्त सूचना […]

बेतिया/नरकटियागंज : समस्तीपुर की सीआइबी टीम ने शनिवार की देर रात्रि जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से नौ अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया है. वे सभी बगहा से बेतिया के बीच ट्रेनों में खाद्य साम्रगी की बिक्री कर रहे थे. इसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर अरुण कुमार झा ने बताया कि सीआइबी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेनों एवं स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भीड़ बढ़ गयी है.

सूचना के आधार पर सीआइबी टीम ने छापेमारी कर अमृतसर से दरभंगा जाने वाली डाउन जननायक एक्सप्रेस 15212 गाड़ी से कुल नौ अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अवैध वेंडरों को बेतिया रेल न्यायालय भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >