बेतिया : मझौलिया सुगर मिल के प्रबंधक सीएल शुक्ला पर मुफस्सिल थाना के शेखौनामठ निवासी मिल कर्मी उमेश हजरा ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाना चनपटिया में प्राथमिकी दर्ज करायी है़
दर्ज प्राथमिकी में प्रबंधक के अलावे एचआर उपेन्द्र सिंह उर्फ यूके सिंह, सुगर सेक्शन इंचार्ज सुनील प्रसाद वर्मा को आरोपी बनाया गया है़ कर्मी ने आरोप लगाया है कि वह मिल के जीएम के कार्यालय में अपने सेलरी के एडवांस कराने गया था़ कार्यालय में जाने के बाद वह हाइकोर्ट का हवाला देकर नौकरी में अनुकंपा देने की बात कही़ कर्मी उमेश की बात सुनकर जीएम सीएल शुक्ला आग-बबुला हो गये़ जाति सूचक गाली देने लगे़
जब पीड़ित ने इससे माना किया,तो जीएम सहित दो अन्य मिल कर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया व कार्यालय से बाहर निकाल दिया़ पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है़ उधर मझौलिया चीनी मिल के जीएम सीएम शुक्ला ने बताया कि कर्मी ने उन पर गलत आरोप लगाया है़ जाति सूचक गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप गलत है़
प्राथमिकी में लगाया गाली-गलौज करने व मारपीट का आरोप
