गोलीबारी व मारपीट की घटना में प्राथमिकी दर्ज

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरवा बरौली गांव में हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना मे दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. दोनों तरफ से 21 लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में एक पक्ष के शेख अलीराजा ने बताया है कि उसकी पत्नी मिन्नत बानी वार्ड संख्या सात की सदस्य […]

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरवा बरौली गांव में हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना मे दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.

दोनों तरफ से 21 लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में एक पक्ष के शेख अलीराजा ने बताया है कि उसकी पत्नी मिन्नत बानी वार्ड संख्या सात की सदस्य है. उसका पुत्र शकील डीलर का काम करता है. मंगलवार को पूर्व मुखिया एहसान अली अंसारी अपने साथ हसन बसरी अंसारी, सोना अंसारी, कारी अंसारी, शमशेर अंसारी, जकीर अंसारी, अफाक अंसारी, अफरान अंसारी, एमानुल्लाह अंसारी सहित अन्य लोगों को लेकर मेरे दरवाजे पर पहुंचे. सभी हरवे हथियार से लैस थे.
उक्त लोगों ने पुराना अवैध कूपन देकर राशन किरासन की मांग करने लगे. जब मेरे परिवार के लोगों ने मना किया तो वे लोग मेरे परिवार की औरतों के साथ बद्तमीजी करने लगे. इस पर मेरा पुत्र शकील घर से बाहर निकलकर उनलोगों को समझाने लगा.
पूर्व मुखिया एहसान अली अंसारी ने कट्टा से गोली फायर कर दिया. जिसमे मेरे पुत्र शकील के पेट एवं हाथ मे गोली लग गई. गोली फायर की आवाज सुनकर मेरी पत्नी एवं घर के अन्य सदस्य आए तो उक्त लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे. जिसमे मैं तथा मेरी पत्नी सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए. उक्त लोगों ने मेरे घर में घुसकर लूटपाट करते हुए चलते बने. दूसरे पक्ष की ओर से अजमत अली ने प्राथमिकी कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >