छिड़काव में लापरवाही पर जमादारों पर होगी कार्रवाई

शहर के सभी वार्डों को उपलब्ध कराया जा चुका है केमिकल व डीडीटी बेतिया : हालके दिनों में शहर में हुई मूसलधार बारिश के बाद जलजमाव और गंद्गी से निपटने के लिए नपप्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गयी है. शहर के सभी 39 वाडार्े में केमिकल का स्प्रे किया जा रहा है. […]

शहर के सभी वार्डों को उपलब्ध कराया जा चुका है केमिकल व डीडीटी

बेतिया : हालके दिनों में शहर में हुई मूसलधार बारिश के बाद जलजमाव और गंद्गी से निपटने के लिए नपप्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गयी है. शहर के सभी 39 वाडार्े में केमिकल का स्प्रे किया जा रहा है. इसके अलावा डीडीटी, ब्लीचिंग पाउडर व चुना का भी छिड़काव किया जाना है.
कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार नेबताया कि इसके लिए सभीवार्ड जमादारों को सख्त निर्देश दिया गया है . छिड़काव में कोताही बरतनेवाले वार्ड जमादारों पर कार्रवाई की जायेगी. छिड़काव की मोनिटरिंग के लिए नपके जेई सुजय सुमन को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. जेई ने बताया कि सभी वार्ड जमादारों को केमिकल, 50 – 50 किलो ब्लीचिंग पाउडर चुना और डीडीटी पाउडर उपलब्ध कराया गया है. उनहोंने बताया कि 60 एमएल केमिकल का छिड़काव करना है.
ताकि डेंगू चिकनगुनिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के जीवाणु नष्ट हो सके. केमिकल के छिड़काव के बाद नालो व जलजमाव स्थलों पर डीडीटी ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >